खतरों के खिलाड़ी
ज़रा इन महाशय को देखिए। आप सोचकर हैरत में पड़ जाएंगे कि एक बाइक पर बेड, बिस्तर और दूध के कैन बांधकर ये शख़्स कैसे चल रहा है…देखने वाले भी अचंभित हो रहे थे। पुराने लखनऊ के रूमी गेट के पास एक मध्यम चाल से बाइक पर बेड लादे यह व्यक्ति बार-बार असंतुलित हो रहा था। लोग कमेंट कर रहे थे लेकिन ये महाशय अपनी धुन में चले जा रहे थे। किसी भी पुलिसकर्मी ने इसे रोका नहीं टोका नहीं, ऐसे लोग खुद की जान जोखिम में तो डालते ही हैं दूसरों के लिए भी दुर्र्घटना का सबब बन जाते हैं।
फ़ोटो आज़म हुसैन








