एटा, हाथरस व आगरा में सपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधा भाजपा हटाओ, बोले आगरा बचाओ!
लखनऊ। सपा प्रमख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों, मजदूरों, गरीबों सभी के साथ विश्वासघात किया है। उन्हें धोखा दिया है। भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों के खिलाफ झूठा प्रचार करती है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को हाथरस एवं आगरा में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं कीं।
उन्होंने एटा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देवेश शाक्य, हाथरस में जसवीर बाल्मीकि तथा आगरा में सुरेश चन्द्र कर्दम, फतेहपुर सीकरी के इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार उर्फ फौजी बाबा को भारी बहुमत विजयी बनाने की अपील की।
बाद में उन्होंने ट्विटर पर लिखा आगरा का मोहब्बत का संदेश भाजपाइयों के नफ़रत की सियासत के ख़िलाफ़ है। इसीलिए भाजपा को लगता है, यहाँ जितने लोग कम आएं, उतना मोहब्बत का संदेश कम फैलेगा। जो उनकी नकारात्मक राजनीति के लिए अच्छा है। इसीलिए भाजपा के राज में कभी भी आगरा में पर्यटन का विकास नहीं हो सकता है।