Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    बीमारी से तो बॉलीवुड भी मुक्त नहीं!

    By March 20, 2018 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 644

    हेमंत पाल

    बॉलीवुड में जब कोई कलाकार बीमार होता है तो उसकी बीमारी सिर्फ उसे ही दर्द नहीं देती, बल्कि उससे उसकी फिल्म से जुड़े कई लोग प्रभावित होते हैं। लेकिन, देखा गया है कि बीमारी से कोई भी कलाकार मुक्त नहीं है! ज्यादातर बड़े कलाकार किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हैं। उनकी ये बीमारी किसी फिल्म का हिस्सा न होकर वास्तविक होती है। इसलिए वे भी दर्द से कराहते हैं और दवाइयों खाते रहते हैं। फिलहाल बॉलीवुड में हरफनमौला कलाकार इरफ़ान (खान) की दुर्लभ-बीमारी की चर्चा है। इरफ़ान ने अभी तक सौ से अधिक फिल्मों में काम किया है। जिनमें पीकू, मक़बूल, हांसिल, लंच बॉक्स, पान सिंह तोमर और हिंदी मीडियम जैसी फिल्में शामिल हैं।

    बीमारी का शिकार होने वालों में इरफ़ान अकेले नहीं हैं। बॉलीवुड का इतिहास कलाकारों की बीमारियों से भरा पड़ा है। सलमान खान आज सबसे सफल हीरो हैं। लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। लेकिन, लंबे समय से वे एक बीमारी से परेशान हैं। सलमान को एक अजीब सी बीमारी है, मेडिकल की भाषा में इसे ‘ट्रिगेमिनल न्यूराल्जिया’ कहा जाता है। सामान्य बोलचाल में कहें तो, यह चेहरे और जबड़े से जुड़ी एक बीमारी है जिसमें मरीज को हमेशा झनझनाहट जैसा दर्द होता रहता है। इसे फेसियल डिसऑर्डर भी समझा जा सकता है। ये बीमारी भी हज़ारों में से किसी एक को होती है। शाहरुख खान भी अब तक आठ सर्जरी करा चुके हैं। घुटना, गर्दन, टखना, पसली और कंधे की! बताया जाता है कि इसका कारण फिल्मों में डांस और एक्शन सीन हैं। लेकिन, फिर भी शाहरुख ने ये काम छोड़ा नहीं है।

    फिल्म ‘कृष’ की शूटिंग के 2013 में रितिक रोशन ने कई एक्शन सीन किए थे। इसका असर उनके दिमाग पर भी पड़ा। दो महीने तक सिरदर्द की शिकायत रहने के बाद जब उनका सीटी स्कैन और एमआरआई किया गया तो पता चल कि उनके दिमाग में जगह-जगह खून जमा है। डॉक्टरों का कहना था कि सामान्यतः दिमाग की ऐसी स्थिति 65 साल की उम्र के बाद होती है। लेकिन, ऑपरेशन के बाद से रितिक ठीक हैं। 2007 में सैफ अली खान को छाती में दर्द की तकलीफ हुई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का हल्का दौरा पड़ा था। उसके बाद से सेहत को लेकर ज्यादा सचेत हो गए हैं।नेपाल के राज परिवार से जुडी और बॉलीवुड की सेंशेसन रही मनीषा कोइराला भी अंडाशय के कैंसर से जूझ चुकी है। 2012 में मनीषा के कैंसर की खबर सामने आई थी। उन्होंने ऑपरेशन करवाकर कैंसर से मुक्ति पाई। किसी जमाने में दर्शकों को अपनी खूबसूरती से लुभाने वाली राजेश खन्ना की कई हिट फिल्मों में उनकी जोड़ीदार रही मुमताज को भी 2002 में स्तन कैंसर से पीड़ित बताया गया था। सर्वकालीन सुपरहिट कलाकार अमिताभ बच्चन भी ‘स्प्लीनिक रप्चर’ से त्रस्त हैं। 1982 में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यहाँ तक कि डॉक्टरों ने उनके बचने की उम्मीद भी छोड़ दी थी। लेकिन, अमिताभ ने अपनी फिल्मों के हीरो की तरह परदे पर वापसी की। लेकिन, 1984 में वे एक बीमारी के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो गए और डिप्रेशन में भी चले गए थे। आज भी उन्हें पूरी तरह स्वस्थ नहीं बताया जाता।

    ऐसा नहीं कि आज के कलाकारों पर ही बीमारियां मेहरबान हो रही है। गुजरे जमाने के राज कपूर भी दमे का शिकार हुए थे। दिलीप कुमार तो अकसर अस्पताल आते-जाते रहते हैं। एक्ट्रेस साधना ऐसे रोग से बीमार हुई, जिसका इलाज आज 50 पैसे की गोली से हो जाता है। बचपन में चेचक का टीका न लगने से गीताबाली को जान गंवानी पड़ी थी। पृथ्वीराज कपूर कैंसर का शिकार होने वाले पहले फिल्म सितारा थे। उनके बेटे शम्मीकपूर ने अपने जीवन की सांझ डायलसिस करते गुजारी। जुबली फिल्मों के सितारे राजेंद्र कुमार भी बीमारी का ही शिकार हुए थे!

    ये तो बॉलीवुड के वे खुशनसीब लोग हैं, जो दर्द से कराहकर और इलाज कराकर आज दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन, ये किस्मत संजीव कुमार, विनोद मेहरा, अमजद खान, संगीतकार आदेश श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत बेर्डे, नरगिस, गुरुदत्त, मीना कुमारी, मधुबाला और गीता बाली जैसे लोगों की नहीं रही! ये सभी किसी न किसी बीमारी का असमय शिकार हुए थे। लेकिन, बीमारी किसी की लोकप्रियता से प्रभावित नहीं होती! जब बीमारी को आना होता है तो वो कोई पहचान नहीं देखती कि उसका शिकार होने वाला इरफ़ान खान है या कोई आम आदमी!

    Keep Reading

    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    August 6, 2026
    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    August 5, 2026
    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    August 5, 2026
    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    August 5, 2026
    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    August 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading