Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    बॉलीवुड के बाजार पर हावी होता हॉलीवुड!

    By May 16, 2018 ब्लॉग No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 814

    हेमंत पाल 

    बॉलीवुड पर हॉलीवुड की फ़िल्में लगातार हावी हो रही है। अपने बेहतरीन प्रॉडक्शन, नए आइडियों और जबरदस्त एक्शन कारण ये फ़िल्में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। कभी दोयम दर्जे की अंग्रेजी फ़िल्में कही जाने वाली हॉलीवुड की फिल्मों ने साबित कर दिया कि वे जब चाहें बॉलीवुड पर कब्ज़ा कर सकती हैं! धीरे-धीरे ये होने भी लगा है। हॉलीवुड की फिल्में जहाँ आसानी से 100 करोड़ का बिजनेस कर लेती हैं, वहीं अधिकांश हिंदी फिल्मों को अपनी लागत निकालने में भी एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है। हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड की फिल्म ‘एवेंजर्स : इनफिनिटी वॉर’ ने तो कमाई मामले में अभी तक के सारे रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिए। इस फिल्म ने सबसे तेज कमाई का भी रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय दर्शकों में हॉलीवुड की फिल्मों के बढ़ते क्रेज का ही असर है कि ये फिल्म अमेरिका से दो हफ्ते पहले भारत में रिलीज की गई!
    भारत में हॉलीवुड की सुपरहीरो वाली फिल्में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। अभी तक इस तरह की जो भी फ़िल्में रिलीज हुई, उन्होंने जमकर बिजनेस किया और साथ में परदे पर उतरी हिंदी फिल्मों को ठिकाने लगा दिया। हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक पेंथर’ के साथ आई बॉलीवुड फिल्म ‘अय्यारी’ के लिए दर्शकों का अकाल पड़ गया था। 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘ब्लैक पैंथर’ ने पहले दिन 19.35 करोड़ की कमाई की, तो 1750 स्क्रीन पर उतरी ‘अय्यारी’ 11.70 करोड़ की ही बिजनेस कर पाई है। विद्या बालन की फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ को काफी पसंद किया गया! फिल्म ने 36 करोड़ से ज्यादा कमाई की, लेकिन ये फिल्म हॉलीवुड की ‘जस्टिस लीग’ से पिछड़ गई, जिसने 41 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।
    ये बात कई दिनों से कही जा रही है कि आने वाले वक़्त में बॉलीवुड की फिल्मों को हॉलीवुड की फिल्मों से कड़ी चुनौती मिल सकती है! लेकिन, इसे कभी गंभीर सवाल नहीं समझा गया। अब, जबकि हॉलीवुड की फिल्मों के कारण बॉलीवुड की फिल्मों का बिजनेस प्रभावित होने लगा तो निर्माताओं को चिंता सताने लगी! 2015 में जुरासिक वर्ल्ड, एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन और फास्ट एंड फ्यूरियस-7 ने भारत में 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। उससे पहले अनिल कपूर की भूमिका वाली ‘मिशन इम्पॉसिबल : द घोस्ट प्रोटोकॉल’ ने 40 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथी हेलोज’ व ‘ट्रांसफॉर्मर्स : डार्क ऑफ द मून’ ने भी बॉक्सऑफिस पर 36-36 करोड़ की कमाई की। जॉनी डेप की ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स’ ने 34 करोड़ रुपए का व्यवसाय किया। विन डीजल की फिल्म ‘फास्ट फाइव’ ने 29 करोड़ रुपए, ‘एक्स-मैन : फर्स्ट क्लास’ ने 22 करोड़ रुपए, एरॉन एकहर्ट अभिनीत ‘बैटल लॉस एंजेलिस’ ने 20 करोड़ रुपए का व्यवसाय किया। एनिमेशन फिल्म ‘एडवेंचर्स ऑफ टिनटिन: द सीक्रेट ऑफ यूनिकॉर्न’ ने यहां 24 करोड़ रुपये व ‘कुंग फू पांडा 2’ ने 27 करोड़ रुपए का व्यवसाय किया। ‘द हैंगओवर 2’ ने भारतीय बॉक्सऑफिस पर 15 करोड़ रुपए कमाए।
    देखा जाए तो भारत में हॉलीवुड का बाजार 900 से 1000 करोड़ रुपए के आसपास है। ये बॉक्स ऑफिस की कमाई का 12 से 15 फीसदी बैठता है। देखने में ये आँकड़ा छोटा लगे, पर हॉलीवुड की फिल्मों को किसी बॉलीवुड फिल्म की तुलना में बहुत कम थियेटर मिलते हैं। ऐसे में यदि थियेटरों के हिसाब से कमाई का औसत निकाला जाए तो हमारा देसी सिनेमा बेहद कमजोर दिखाई देता है। ‘बॉक्स ऑफिस इंडिया’ के मुताबिक 2017 में जनवरी और सितंबर के बीच भारतीय बाजार में हॉलीवुड फिल्मों की हिस्सेदारी 19.8 फीसदी थी। जबकि 2009 में यह आँकड़ा 7.2 फीसदी ही था।
    डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी हॉलीवुड की फ़िल्में खूब देखी जा रही है। जिसका सबूत ये है कि ‘टेलीकॉम नियामक प्राधिकरण’ के मुताबिक 2017 में इसके सब्सक्राइबर 160 फीसदी की दर से बढ़े हैं।  ऐसे में बॉलीवुड के वर्चस्व को गंभीर खतरा बताया जा रहा है, तो ये गलत नहीं है। हॉलीवुड की फिल्मों के साथ एक खास बात यह होती है कि वे हिंदी के साथ और कुछ अन्य भारतीय भाषाओं में भी डब करके रिलीज की जाती हैं। इससे उनका रीजनल मार्केट बढ़ जाता है। बॉलीवुड के साथ सबसे बड़ी कमजोरी ये है कि उसके लिए टेलीविजन के अलावा कमाई का और कोई विकल्प नहीं है। उसे साऊथ की डब फिल्मों से भी चुनौती मिल रही है।
    शाहरुख खान पहले एक्टर हैं, जिन्हें इस खतरे का आभास हो गया है कि अगर बॉलीवुड ने अपना नजरिया, टेक्नोलॉजी और प्रोडक्शन का तरीका नहीं बदला तो एक दिन हॉलीवुड बॉलीवुड को खा जाएगा। शाहरुख का मानना है कि फिल्मों में अब भाषा कोई बाधा नहीं रही! इसके अलावा कई डिजिटल प्लेटफार्म खड़े हो रहे हैं, जिनकी बेहतरीन कंटेंट तक पहुंच है। हॉलीवुड नए ज़माने के भारतीय दर्शकों की पसंद क्यों बन रहा है, हमें उससे सीखना चाहिए। बॉलीवुड को बदलना होगा और हमें भी नया सीखना होगा, जबकि हॉलीवुड यह सब कर चुका है! हमें केवल उसे अपनाना है। हमारे पास भी कई शानदार कहानियां हैं जिनको नया ट्रीटमेंट देना होगा और दर्शकों की पसंद के मुताबिक ढलना होगा! -ब्लॉग से साभार

    Keep Reading

    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    A people's leader who sacrificed power at the altar of principles.

    रितेश पांडेय-आस्था सिंह का नया गाना ‘साड़ी के पलट राजा’ रिलीज

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading