Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    हुंजा घाटी: खूबसूरत लोगों का स्वर्ग!

    By June 3, 2018Updated:June 3, 2018 ज़रा हटके No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 715

    जी क़े चक्रवर्ती

    यह हर इंसान की फितरत ही है कि वह चाहता है कि उसे बुढ़ापा कभी न आए और वह लम्बे समय तक जीवित रहे। लेकिन यह प्रकृति का नियम है कि बढ़ती उम्र का प्रभाव प्रत्येक इंसान पर पड़ता है। हालांकि, दुनिया में एक ऐसी भी जगह है, जहां के लोग कभी बूढ़े नहीं दिखते हैं। यहां की विशेषकर लड़कियां एवं महिलाएं इतनी खूबसूरत होती हैं कि उन्हें देखकर लगता है, मानों धरती पर इस जगह परियां उतर आई हों।

    यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहाँ के लोगों में खासतौर पर लड़कियां एवं महिलाएं साठ वर्ष की उम्र में भी ऐसी लगती हैं जैसे कोई बीस वर्ष नौजवान लड़की हो। यहां पर मां और बेटी को देखकर उनमें फर्क कर पाना बहुत मुश्किल भरा काम है कि इनमे से कौन मां है और कौन बेटी।

    धरती के इस जगह की पानी की तासीर ऐसी है कि यहां औरतें साठ वर्ष की आयु में भी गर्भधारण करती हैं। इस उम्र में मां बनने में इन्हें कोई कष्ट का अनुभव नहीं होती है।

    Related image

    यह जगह है हुंजा घाटी, जो पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान के पहाड़ों के मध्य में बसा हुआ। हुंजा घाटी भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के पास ही स्थित है। इस स्थान को युवाओं की घाटी भी कहा जाता है। इस घाटी के निवासी मानव शरीर में पैदा होने वाले किसी भी प्रकार की बीमारी से मुक्त रहते हैं। शायद यही कारण है कि यहाँ के लोगों की आयु औसतन 110 वर्ष से लेकर 120 वर्षों तक की होती है। यहाँ के हुंजा प्रजाति के लोगों की संख्या लगभग 88 हजार है। इनकी खूबसूरती का राज इनकी जीवन पद्धति एवं रहन सहन के तौर तरीके है।

    जिसकी वजह से मोटापा, उच्च रक्त चाप, दिल की बीमारी एवं कैंसर जैसी घातक बिमारियों से मुक्त है। यहाँ पर बसे लोगों ने इन घातक बिमारियों का नाम तक नहीं सुना होगा। उनके स्वास्थ का राज उनका खान-पान एवं जीवन शैली है। यहां के लोग पहाड़ों की शुद्ध वायु एवं जल से जीवन यापन करने के कारण स्वस्थ जीवन व्यतीत करते हैं। मुख्य रूप से यहाँ के लोग बहुत सशक्त होते हैं।

    यह लोग बहुत अधिक पैदल चलते हैं और कुछ महीनों तक वे केवल खुबानी खाकर ही अपना काम चलाते हैं। यहाँ के लोग केवल वही खाना खाते हैं जो वे पैदा करते हैं। खूबानी के अतिरिक्त यहाँ के लोग मेवे, सब्जियां एवं अनाज जैसे जौ, बाजरा और कूटू ही इन लोगों का मुख्य आहार है। इनमें फाइबर और प्रोटीन के साथ शरीर के लिए जरूरी सभी मिनरल्स पाये जाते हैं इसके साथ ही साथ यहाँ के लोग अखरोट का भी खूब इस्तेमाल करते हैं। धूप में सुखाए गये अखरोट में बिटामिन बी-17 कंपाउंड पाया जाता है, जो शरीर के अंदर मौजूद एंटी-कैंसर प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। इस जनजाति के बारे में पहली बार डॉ. रॉबर्ट मैककैरिसन ने पब्लिकेशन ‘स्टडीज इन डेफिशिएन्सी डिजीज’ में उल्लेख किया था। इसके पश्चात वर्ष 1961 में JAMA जमा में एक लेख प्रकाशित हुआ था जिसमें उनके जीवनकाल के विषय में जानकारी दी गयी थी। यहां के लोग शून्य से भी नीचे के तापमान में बर्फ के ठंडे पानी से नहाते हैं। कम भोजन एवं अधिक टहलना इनके दिनचर्या में शामिल होने से इनकी लंबी आयु का आधार है। दुनिया भर के डॉक्टरों भी यह मानते है कि इनकी जीवन शैली ही इनकी लंबी आयु का कारण है।

    हुंजा जाती के लोगों की लम्बी आयु पर डॉ. जे एम हॉफमैन द्वारा किये गए शोध में उनके दीर्घायु होने के राज पर से पर्दा उठाने के लिए उन्होंने हुंजा घाटी की यात्रा भी की। उनके इस शोध का निष्कर्ष वर्ष1968 में आई एक पुस्तक ‘ हुंजा- सीक्रेट्स ऑफ द वर्ल्ड्स हेल्दिएस्ट एंड ओल्डेस्ट लिविंग पियुपुल्स’ (HUNZA – Secrets of the world’s healthiest and oldest living people) नामक पुस्तक में प्रकाशित किये गए थे।

    Keep Reading

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    पीओके में भीतरी बगावत बनी पाकिस्तान के लिए सबसे गंभीर चुनौती

    Trump's Stern Message to Iran: 'A Very Good Deal' or 'The Other Path'

    पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत

    Minors turning violent, and childhood losing its innocence: Who, ultimately, is to blame?

    बेटियों के साथ दरिंदगी को लेकर कैसे जी रहा है ये सभ्य समाज!

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    June 22, 2026
    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    June 22, 2026
    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    June 22, 2026
    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    June 22, 2026
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading