Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशील योगी सरकार

    By July 28, 2018 Current Issues No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 710

    मृत्युंजय दीक्षित

    प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा की सरकार एक से बढ़कर एक सामाजिक सरोकारों को लगातार आगे बढ़ा रही है तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री भी स्वयं एक से बढ़कर एक अपना रिकार्ड स्थपित कर रहे हैं। प्रदेश सरकार सामाजिक सरोकारों तथा मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी बेहद गंभीर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने नाम एक अनोखा रिकार्ड कायम कर लिया है जिसके अ्रतर्गत उन्होंने पहले चरण में सभी विभागों के साथ मैराथन बैठकें करके उन सभी का मैराथन प्रस्तुतीकरण देखा और गड़बड़ियों पर कड़े तेवर दिखाये फिर उनके साथ रात भर बैठकों का दौर, फिर मंडलीय समीक्षाएं करके सभी 75 जिलों का मात्र 16 महीने के कार्यकाल में ही दौरा किया।

    साथ ही यह प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं जो कि प्रतिदिन 18 घंटे काम कर रहे हैं। अपने 16 माह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा जाने के मिथक को भी तोड़ दिया। अभी तक कोई भी मुख्यमंत्री नोएडा जाने से डरता था क्योंकि अभी तक जितने भी मुख्यमंत्री नोएडा गये हैं। उनका मुख्यमंत्री का पद और सरकारें जाती रही हैं। हालांकि इतनी कड़ी मेहनत के बावजूद कुछ कारणवश भाजपा को उपचुनावों में पराजित होना पड़ा तथा सोशल मीडिया व मीडिया में इसे नोएडा जाने का ही परिणाम बताया गया। अपनी यात्राओं के दौरान मुख्यमंत्री ने लापरवाह अफसरों पर भी कड़ा रूख अपनाया है।

    इस दौरान उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री द्वारा सभी 75 जिलों में अपना दौरा पूरा कर लेने पर उन्हें बीजेपी ने बधाई भी दी है। वही भाजपा प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन ने कहा है कि मुख्यमंत्री की इस कार्यशैली से विपक्ष की नींद उड़ गयी है। पूर प्र्रदेश को सकारात्मक परिणाम दिखलायी पड़ रहेे हैं। केवल विपक्ष को यह नहीं दिखलायी पड़ रहा।

    वही योगी सरकार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सरकार बहुत तेजी से सामाजिक सरोकार के निर्णय भी ले रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्पदंश और नाव पलटने से अपनों की आकस्मिक मौत का दंश झेलने वाले लोगों की मदद के लिये स्थायी व्यवस्था की पहल की है। उन्होंने राजस्व विभाग को दोनों ही तरह की घटनाओं को राजय आपदा सूची में डालने के निर्देश जारी किये हैं। इससे सरकार होने वाली इन घटनाओं से होने वाली मृत्यु पर प्रभावित परिवारों को राज्य आपदा मोचक निधि से 4 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता दे सकेगी। प्रदेशमें हर साल बाढ़ व बरसात के समय बडी संख्या में साप काटने और नाव पलटने से मौंते होती हैं। विगत 70 साल से इनके लिये किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद की व्यवस्था नहीं है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने इन दोनों घटनाओं को राज्य आपदा घोषित करने के निर्देश दिये हैं। इस तरह राज्य आपदा संख्या 4 से बढ़कर छह हो जायेगी।

    अब तक बे मौसम बारिश, आंधी-तूफान, बिजली और लू से होने वाली मौतें ही राज्य आपदा घोषित हैं। इसके अलावा सीएम स्कूल सुरक्षा, समुदाय आधारित आपदा सुरक्षा, वज्रपात सुरक्षा, आईआईटी कानपुर के सहयोग से पायलट आधार पर बाढ़ मैपिंग व पूर्व चेतावनी सिस्टम की स्थापना की शुरूआत की जा रही है।
    उत्तर प्रदेश में हालांकि बहुत कम बारिश हो रही है लेकिन यदि आने वाले दिनों में तेज बारिश से कहीं भी बाढ़ आती है तो इस बार राहत कैंपों मे अपनी सरकार का अनुभव कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर कैंपों को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि लोगों को अपनी सरकार का एहसास हो। वहां रहने वाले सभी आयु वर्ग के लोगों को यह लगे कि ये पहली सरकार है जो उन्हें लेकर इतनी संवेदनशील है। प्रदेश में हर साल 35 से 40 जिलों में बाढ़ आती है लेकिन अभी इस साल कहीं बाढ़ नहीं आयी है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली बार बाढ़ प्र्रभावित कई जिलों का दौरा किया था इस पर उन्हें कई जिलों मेें शिकायतें मिली थीं तथा भारी लापरवाही भी मिली थी। लेकिन इस बार व्यवस्था तंत्र में काफी परिवर्तन किया जा रहा है। इस बार राहत कैम्पों में जनता को काफी सुविधाएं देने का निर्णय लिया है जिसमें साफ बिस्तर,तकिया, चादर, चारपाई और पंखे की व्यवस्था रहेगी। साफ पानी के लिये वाटर एटीएम, 24 घंटे बिजली, जनरेटर, सोलर लालटेन की व्यवस्था रहेगी। इतना ही नहीं सभी प्रकार की दवाओं, टीकाकरण की व्यवस्था सहित महिलाओं के लिये विशेष व्यवस्था रहेगी। सर्पदंश जैसी घटनाओं के नियंत्रण के लिये आवश्यक प्रबंध किये जा रहे हैं। बाढ़ प्रभवित लोगों के लिये अखबार, टीवी रेडियो व मनोरंजन कक्ष की भी व्यवस्था रहेगी। बाढ़ प्रभावित लोगांे को पोषणयुक्त संपूर्ण भोजन व नाश्ते आदि की भी व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक व्यक्ति का नाम, पता, फोन नंबर व निवास का ब्यौरा दर्ज होगा।

    इसके अलावा यूपी पुलिस भी एक अनूठी पहल शुरू करने जा रही है जिसके अंतर्गत बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में नदी के बढ़ते जलस्तर से जनता को सतर्क करने के लिये यदि नदी का जलस्तर बढ़ने लगे तो व बाढ़ की आशंका पैदा हो जाये तो पुलिस या डिजास्टर एजेंसी आपको एसएमएस भेजकर सतर्क करेगी। यूपी 100 बाढ़ की चपेट में आने वाले क्षेत्रों के लोगों को सतर्क कर रही है। इसके लिये उसने सोशल मीडिया कैंपेन भी शुरू किया है। यह भी बताया जा रहा है कि लोग अपना मोबाइल चार्ज रखें ताकि बाढ़ की सूचना आप तक पहुंच सके।

    मुख्यमंत्री अपने जिलों के दौरोें के दौरान भी सामाजिक सरोकारों से ओतप्रोत रहे हैं। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री जब फर्रूखाबाद जिले के दैारे में थे तब वहां पर एक रेप पीड़िता की मां अपनी आंखों में आंसू लेकर उनके पास पहुंच गयी तब मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या को सुना और तुरंत कार्यवाही के आदेश जारी कर दियेे। इसी प्रकार का एक वाकया एटा जिले में हुआ ।

    प्रदेश सरकार व भाजपा दोनों ही हर प्रकार से सामाजिक सरोकार वाले फैसले लगातार ले रही हैं। प्रदेश सरकार ने दिव्यांगों को सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया हेै यह अभी तक केवल तीन प्रतिशत तक ही सीमित था। प्रदेश सरकार लखनऊ में दृष्टिहीन बच्चों के लिये राजधानी लखनऊ में विशेष गृह खोलने जा रही है इसमें डाक्टर व नर्स से लेकर विशेष शिक्षक सहित अन्य सभी प्र्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। वहीं प्रदेश भाजपा अब गरीब परिवारों के बच्चों के लिये खिलौना बैंक बनाने के निर्देश महिला मोर्चो को दी गयी हैं। आने वाले समय में अन्नदाता पखवाडा सप्ताह माने की भी योजना पेशकी गयी है। एक प्रकार से योगी सरकार सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित है। जिससे प्रदेश में बदलाव की बयार अवश्य बहेगी।

    #मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    Keep Reading

    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    आग ही क्यों? जब घर की चारदीवारी में ही महिलाओं की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल!

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    Akhilesh Yadav's press conference, on BSP-BJP leaders joining the party, said - 'East and West have been shaken'

    अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बसपा-भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    November 4, 2026
    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    November 4, 2026
    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    November 4, 2026
    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    November 4, 2026
    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    November 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading