Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    श्रमिकों की सम्मानजनक घर वापसी और रोजगार

    By May 30, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 471
    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से लाखों श्रमिकों की सुरक्षित व सम्मानजनक घर वापसी संभव हुई है। यह उनके प्रबंधन कुशलता का प्रमाण है। यह कार्य लगातार जारी है। योगी ने घर वापसी की इस कार्ययोजना में रोजगार को भी सम्मिलित किया है। इसके अंतर्गत क्वारण्टीन सेण्टर में ही प्रत्येक कामगार श्रमिक की स्किल मैपिंग की जा रही है। अभी तक करीब बीस लाख श्रमिकों कामगारों का डाटा उपलब्ध हो चुका है। शेष श्रमिकों कामगारों का डाटा संग्रहित किया जा रहा है। प्रत्येक कोटे की दुकान में नोडल अधिकारी की देख रेख में खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित होगा। सभी जरूरतमन्दों के राशन कार्ड बनाए जा रहे है। उत्तर प्रदेश में कोविड नाइन्टीनन संक्रमण को नियंत्रित करने का अच्छा कार्य हुआ है। इसकी देश दुनिया में सराहना की आवश्यकता है।

    मुख्यमंत्री ने लाॅकडाउन में तीन प्रमुख चुनौतियां का उल्लेख किया। ये मेडिकल इंफेक्शन,मण्डी व बाजार तथा श्रमिक कामगार हैं। ऐसे में इन से संबंधित सभी पहलुओं के प्रति सजगता बनाये रखनी होगी। कोरोना संक्रमण को सावधानी से रोका जा सकता है। इस अवधि में लोगों का स्वभाविक रूप से प्रशिक्षण हो चुका है। इस पर फिलहाल अमल जारी रखना होगा। करीब तीस लाख श्रमिक कामगार उत्तर प्रदेश पहुंचे है। क्वारण्टीन सेण्टर में भोजन,शुद्ध पेयजल तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मेडिकल स्क्रीनिंग में जो श्रमिक कामगार स्वस्थ प्रमाणित हुए है,उन्हें होम क्वारण्टीन पर भेजा जा रहा है। उन्हें एक हजार रुपए भरण पोषण भत्ता तथा राशन किट उपलब्ध कराई जा रही है। कोरोना के लक्षण मिलने पर पूल टेस्टिंग कराकर क्वारण्टीन सेण्टर में ही रखे जाने की व्यवस्था की गई है।

    योगी ने कोरोना पाॅजीटिव पाए जाने पर तुरन्त कोविड हाॅस्पिटल भेजने का निर्देश दिया है। इसके पहले मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएमओ, सीएमएस एवं चिकित्सा संस्थानों के अध्यक्षों व प्राचार्याें से संवाद किया गया था। राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एडीशनल डायरेक्टर ज्वाइण्ट डायरेक्टर को प्रत्येक जनपद में भेजा गया है। नोडल अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीमें आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगी। जिससे कोरोना के प्रसार को रोकने में सहायता मिलेगी। जनपदों में पर्याप्त संख्या में पीपीई किट,एन नाइंटी फाइव मास्क तथा अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इनकी कोई कमी नहीं है। सभी जनपदों में स्थापित लेवल वन,टू व थ्री कोविड अस्पताल सुचारु रूप से सक्रिय है। नाॅन कोविड हाॅस्पिटल अन्य गम्भीर मरीजों को इलाज सुविधा देने का कार्य शुरू हो गया है। अस्पतालों में विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए है। योगी आदित्यनाथ ने मरीजों के कमरों में पंखे, बेडशीट आहार,दवा आदि पर भी ध्यान दिया है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए है। इसके साथ ही अस्पतालों में आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता, वेण्टीलेटर की क्रियाशील संबन्धी आदेश दिए है। अन्य राज्यों के जनपदों के श्रमिकों पर भी योगी का पूरा ध्यान है।

    लॉक डाउन के प्रारंभ से ही उनको भी राशन व फूड पैकेट प्रदान किये जा रहे है। अपने प्रदेश या अन्य जनपदों में जाने के इच्छुक श्रमिकों को सरकार सुविधा प्रदान करेगी। ऐसे लोगों की सूची अपर मुख्य सचिव गृह को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया है। जनपदों में क्वारण्टीन सेण्टर व कम्युनिटी किचन प्रभावी ढंग से संचालित किए जाएंगे। इनके सम्बन्ध में नियमित रिपोर्ट भेजी जाएगी। समस्या की सूचना उच्चाधिकारियों देनी होगी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन द्वारा भी लगातार संवाद स्थापित करते हुए श्रमिकों कामगारों के बारे में जानकारी ली जा रही है। इनका समाधान किया जाएगा। – डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026
    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading