Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    बदले दौर के दायित्व

    By June 26, 2018 ब्लॉग 2 Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 591
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    कल्याण सिंह का अतीत राम मंदिर आंदोलन के नायक और वर्तमान राजस्थान के संवैधानिक प्रमुख का है। जीवन के इन पड़ावों के बाद उनका किसी जातिवादी सम्मेलन में भागीदारी अजीब लगती है। दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ ने पद की गरिमा के अनुरूप अपना नजरिया व्यापक किया है। इसमें बेशक राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के प्रति आस्था है।इसी के साथ सबका साथ सबका विकास का जज्बा भी है। यही कारण है कि वह अयोध्या में सन्त समागम में शामिल होते है, इसके साथ ही अयोध्या के विकास को भी प्राथमिकता देते है।
      यह संयोग था कि पच्चीस जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में थे, यहां वह संतों के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह लगभग इसी समय लखनऊ के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कहने को यह पिछड़ा वर्ग सम्मेलन था, लेकिन इसमें उनके स्वजातीय लोगों का ही जमावड़ा था। बेहतर तो यही था कि बतौर राज्यपाल कल्याण सिंह ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने से बचते। यह कार्य उन्हें अपने पुत्र और पौत्र को सौप देना चाहिए। उनके पुत्र भाजपा के सांसद और पौत्र प्रदेश में राज्य मंत्री है। कल्याण सिंह के लिए यदि इस सम्मेलन में शामिल होना अत्यंत आवश्यक था, तब भी उन्हें संविधान की सीमा में रहकर ही बात करनी चाहिए थी। किन्तु यहां कही गई दो बातों पर आपत्ति की जा सकती है। इसमें  आरक्षण समाप्ति की गलतबयानी और झापड़ मारकर आरक्षण छीन लेने का मुद्दा शामिल है।
        पहली बात यह कि आरक्षण समाप्त करने की बात बेमानी है। यह झूठ कुछ वीरोधी पार्टियों ने केंद्र की भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए यह शिगूफा  छोड़ा था। इनमें वह पार्टियां शामिल रही है जो अपनी सत्ता के दौरान एक जाति विशेष को ही तरजीह देती रही है। आरक्षण को विकृत करने का कार्य ऐसे ही लोगों ने किया। यही कारण है कि आज अति पिछड़ा और अति दलित वर्ग अलग दिखाई देने लगा है। इनको न्याय दिलाने की बात होनी चाहिए। लेकिन यह मांग करना भी जोखिम से कम नहीं है। सुधार की बात होते ही आरक्षण को समाप्त करने का अरोप जड़ जाता है। मतलब आरक्षण का लाभ अब तक वंचित लोगों तक पहुंचाने में जानबूझ कर बाधा पैदा की जा रही है।
    कल्याण सिंह ने कहा कि आरक्षण पिछड़ा वर्ग का हक है। अगर कोई इस हक को छीनने की कोशिश करे तो मुट्ठी बांधकर खड़े हो जाना और कोई इस हक को छीन ले तो फिर थप्पड़ मारकर इसे वापस ले लेना। राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि मैं संवैधानिक पद पर हूं, इसलिए कोई राजनैतिक बात नहीं करूंगा, लेकिन आप इन शब्दों में राजनीति तलाश लें। मतलब उनके कथन में राजनीति थी। कभी हिंदुओं के लिए गर्जना करने वाले कल्याण सिंह लोध समाज से संघठित होने का आह्वान कर रहे थे। कहा कि लोध समाज के लोगों को राजनीति में सक्रिय रहना चाहिए। टिकट के लिए परेशान नहीं होना, बल्कि अपने हक के लिए आवाज उठाना। अगर आपने इच्छा शक्ति होगी तो कोई भी पार्टी आपके सामने झुक जाएगी।
    कल्याण सिंह दो बात साफ करनी चाहिए। उन्हें कुछ अन्य विपक्षी पार्टियों की तरह यह कैसे लगा कि आरक्षण छीना जा रहा है ।  दूसरा यह कि क्या संविधान थप्पड़ मार कर कोई अधिकार हासिल करने की इजाजत देता है। कल्याण सिंह को ऐसे बयानों से पहले यह ध्यान देना चाहिए था कि वह संवैधानिक पद पर है। राजस्थान में संविधान के पालन को सुनिश्चित करना उनका दायित्व है। लेकिन जब वही हिंसा या थप्पड़ मारने की बात करेंगे तो कैसे काम चलेगा।
    दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ के विचार उनको व्यापक भूमिका में ले आये है। अयोध्या में उन्हें संतों से बहुत कुछ सुनना पड़ा। ऐसा लग रहा था जैसे राम मंदिर निर्माण न होने के लिए योगी ही दोषी है। योगी ने शांतभाव से सबकी बात सुनी। संतों का कहना था कि अब तो मेयर से लेकर राष्ट्रपति सब एक ही विचार परिवार के है , तब भी मंदिर निर्माण नहीं हो रहा है।
    वैसे यह बात सुनने में अच्छी लगती है कि ऊपर से नीचे तक तक भाजपा की सत्ता है। ऐसे में मंदिर निर्माण शुरू हो जाना चाहिए। लेकिन यहां ध्यान रखना होगा कि फिलहाल केंद्र या राज्य सरकार मंदिर निर्माण का फैसला नहीं ले सकती। यह विषय सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है। दूसरी बात यह कि भाजपा चार वर्ष बाद राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। लेकिन आज भी उसका राज्यसभा में बहुमत नहीं है।
    योगी आदित्यनाथ  महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे थे।  योगी ने संतों को इस मुद्दे पर कुछ समय और धैर्य रखने को कहा। इस संदर्भ में न्यायपालिका का उल्लेख किया। संतों की भावना देश के बहुसंख्य लोगों की भी भावना है। लेकिन मर्यादा का ध्यान रखना है। आज राम जन्मभूमि की बात वह लोग कर रहे हैं, जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवायीं थी। भगवान राम की जन्म भूमि की पिछली सरकारों में जो उपेक्षा हुई है,
    जबकि एक साल में अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने का काम किया गया। इस प्रकार योगी आदित्यनाथ ने व्यापक दृष्टिकोण का परिचय दिया। वह एक सन्त भी है। इस रूप में सन्त समाज और आस्था के विषयों से उनका गहरा जुड़ाव है। वह संवैधानिक पद पर भी है। इस रूप में अपनी सीमा जानते है। इसीलिए वह जहाँ एक ओर सन्त समाज को आश्वस्त करते है , वाहीन दूसरी तरफ अयोध्या के विकास का विश्वास दिलाते है। इस प्रकार योगी एक बड़ी और व्यापक जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह कर रहे है।

    Keep Reading

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    2 Comments

    1. buy condylox order legally uk visa on June 28, 2018 12:32 am

      Amazing! Its truly awesome article, I have got much clear idea concerning from
      this post.

      Reply
    2. medrol how to money order mastercard on June 28, 2018 12:56 am

      Howdy! This is my first comment here so I just wanted to give
      a quick shout out and tell you I genuinely enjoy reading through your posts.
      Can you suggest any other blogs/websites/forums that cover the same topics?
      Thank you!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    New momentum for Mau’s development: A gift of projects worth ₹48 crore

    मऊ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 48 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    October 31, 2026

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    October 29, 2026
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading