पाकिस्तान इतना बेशर्म हो गया कि वह अब अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकता है अब वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी कश्मीर को लेकर गलत बयान बाजी कर रहा है वैसे भी पाकिस्तान कश्मीर को लेकर बार-बार बेतुकी बातें करता रहता है और भ्रम फैलाने की कोशिश में लगा रहता है, हर बार भारत के पलटवार के बाद अपनी फजीहत भी कराता है लेकिन बाज नहीं आता इस बार उसने ऐसी ही कोशिश की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में ‘जनसंहार’ ‘युद्ध’ ‘अपराध’ ‘जातीय संहार’ और ‘मानवता’ के खिलाफ अपराध रोकने पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने कहा कि कश्मीर भी उन जगहों में शामिल है। जहां हत्या और जनसंहार जैसे गंभीर अपराध हो रहे हैं भारत ने इसका कड़ा विरोध जताते हुए उसी मंच से पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए एक बार फिर स्पष्ट किया कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है, और इस मुद्दे पर पाकिस्तान बेतुकी बातें करने से बाज आए।

कश्मीर को लेकर जब भी उसने विवाद खड़ा करने की कोशिश की है तो संयुक्त राष्ट्र के अलावा हर वैश्विक मंच से भारत ने उसे ऐसा ही कड़ा जवाब दिया है। हर बार उसकी फजीहत हुई है कश्मीर को लेकर जब भी सकारात्मक बातचीत की बात आती है तो वह पीठ दिखा कर भागने की ही कोशिश करता है क्योंकि उसके पास इस मामले पर बोलने के लिए ना तो सटीक तर्क है और ना आरोप सिद्ध करने के कोई ठोस प्रमाण। वास्तव में कहा जाये तो खुद पाकिस्तान की हकीकत दुनिया के सामने आ बन चुका है। कौन नहीं जानता कि आतंकवाद फैलाना पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और सेना का एक सूत्री अभियान बन गया है।
वहां का राजनीतिक नेतृत्व भी आईएसआई और सेना का एक तरह से बंधक ही बना हुआ है पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ बन चुका है जहां आतंकवादियों को संरक्षण मिलता है। इस बात के स्पष्ट प्रमाण मिल चुके हैं कि ओसामा बिन लादेन हो या उमर और हाफिज सईद जैसे आतंकी सब की मौजूदगी और ठिकाना पाकिस्तान ही रहा है। हाफिज सईद और उसके संगठन तो आज भी भारत के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं लेकिन पाकिस्तान उसे ही संरक्षण देने में लगा है।
पाक प्रायोजित आतंकवाद ही है जिससे भारत ही नहीं अफगानिस्तान भी त्रस्त हैं कश्मीर को अस्थिर करने की साजिश पाकिस्तान लगातार लंबे समय से रचता चला रहा है। कश्मीर में आतंकी घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना सीमा पार से गोलाबारी करती है जिस की आड़ में आतंकी घुसपैठ करने में कामयाब हो जाते हैं और सुरक्षाबलों और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाते हैं पिछले दिनों रमजान के महीने में ही पाकिस्तान की सेना ने कितनी ही बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जबकि कुछ ही दिन पहले उसने संघर्षविराम ना तोड़ने को लेकर समझौता भी किया था सच तो यह है कि पाकिस्तान से यह उम्मीद करना ही बेकार है कि वह कश्मीर मामले को हल करने के किसी भी प्रयास में गंभीरता से आगे बढ़ेगा।
-जी क़े चक्रवर्ती






