Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    अवसाद ने हमेशा सितारों को बरबाद किया!

    By April 29, 2018 ब्लॉग No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 604

    हेमंत पाल

    इन दिनों स्टैंडअप कामेडी के लिए मशहूूर कपिल शर्मा अवसाद के घेरे में हैं। उन्होंने अपने आपको कमरे में बंद करके दुनिया से नाता तोड़ लिया है। यहाँ तक कि अपना मोबाइल भी स्विचआॅफ कर दिया। सफलता के उन्माद के बाद उनका अवसादग्रस्त होना अपने आपमें विलक्षण घटना है। वर्ना अब तक यही सुना था कि अवसाद के बीज असफलता की खोल में बंद होते हैं। अवसाद का कारण चाहे जो भी हो, उसने जब जब फिल्मी सितारों को अपनी जद में लिया, अच्छे-अच्छे सितारे बरबादी के शिकार हुए हैं। कपिल शर्मा इसका सबसे ताजा उदाहरण है।
    फिल्मी सितारों और अवसाद का रिश्ता काफी पुराना है। सफल और असफल सभी तरह के सितारे अवसाद से ग्रस्त होकर बरबादी की और मुखातिब हुए हैं। सफलता के सातवें आसमान पर चढ़कर  सितारे अपने इर्द-गिर्द एक आभासी आभामंडल निर्मित कर लेते हैं और उन्हें लगने लगता है कि वे ही सिनेमा के सूरज हैं, ऐसे में यदि उनके सूरज की चमक मंद पड़ने लगे तो वे अवसाद का शिकार हो जाते हैं। अवसाद ग्रस्त ये सितारे कभी खुद को शराब में डूबोकर बरबादी की राह पर चल पडते हैं या फिर किसी और व्यसन के प्रभाव में आ जाते हैं।
    गुजरे जमाने के सबसे सफल गायक और अभिनेता के.एल. सहगल के साथ भी यही हुआ था। एक असफलता ने उन्हें इतना तोड़ दिया था कि उन्होंने अपने आपको नशे के सागर में डूबो लिया। धीरे-धीरे उनके कैरियर पर ही ग्रहण लग गया। लता मंगेशकर से संबंध बिगड़ने पर संगीत सम्राट सी. रामचन्द्र का भी यही हश्र हुआ था। उनके साथी कलाकार भगवान दादा को भी असफलता के अवसाद ने इस तरह जकड़ा था कि उन्हें अपने अंतिम दिन झोपड़पट्टी में रहकर एक्स्ट्रा की छोटी भूमिका करके गुजारने पड़े थे। उन्हीं की तरह सफलता के नशे में गाफिल मेहमूद खुद नशे के शिकार हो गए। एक समय तो ऐसा आया था कि उन पर नशे की सौ-सौ गोलियां असर नहीं करती थी। अवसाद ने जब उन्हें असफलता की राह दिखाई तो वह मुंबई की गलियां छोडकर बेंगलुरू चले गए । कई बरस बाद जब लौटे तो लोग उन्हें भूल चुके थे।
     फिल्मी सितारों के अवसाद के अपने-अपने कारण हैं। दिलीप कुमार और मीना कुमारी को हिन्दी सिनेमा का ट्रेजेडी किंग और ट्रेजेडी क्वीन कहा जाता था। सेल्यूलाइड पर गंभीर भूमिकाओं में रंग भरते-भरते वे भी अवसाद के शिकार हो गए थे। दिलीप कुमार को इससे उबरने में डॉक्टरों ने हल्की-फुल्की भूमिकाएं करने की सलाह दी! इसके बाद उन्होंने आजाद, कोहिनूर और राम और श्याम में ट्रेजेडी किंग ने हास्य बिखेरा। मीना कुमारी को ऐसी सलाह नहीं मिली और वे ‘साहब बीबी और गुलाम’ की छोटी बहू की भूमिका को अपने जीवन में उतारकर नशे में डूब गई। महज 41 साल की उम्र में दुनिया से कूच कर गई।
      अजीत हिन्दी सिनेमा में फेंटेसी फिल्मों के नायक रहे थे। जब फेंटेसी फिल्मों की मांग घटने लगी तो अजीत की मांग भी घट गई। अवसाद के शिकार होकर अजीत ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कहा और हैदराबाद लौट गए। यह उनकी खुश किस्मती थी कि सूरज फिल्म के निर्माण के दौरान राजेन्द्र कुमार ने उन्हें विलेन का रोल करने के लिए राजी कर लिया और हिन्दी सिनेमा को अजीत के रूप में एक दमदार विलेन मिला। प्रेमनाथ की भी यही कहानी थी। वे फिल्मी दुनिया को छोडकर हिमालय में धुनी रमाने चले गए थे। विजय आनंद ने उन्हें तीसरी मंजिल से विलेन बनाया तो उसके बाद प्रेमनाथ सितारा विलेन बन गए।
    अवसाद ने मधुबाला को असमय दिल का रोगी बना दिया और संजीव कुमार को प्रेम में हताश होने के अवसाद ने असमय मार दिया। गुरूदत्त अवसाद में इतने बेचैन हो गए कि उन्होने नींद की गोलियों को शराब में घोलकर अवसाद के साथ-साथ इस जीवन से भी मुक्ति पा ली। यह अवसाद ही था जिसने राजेश खन्ना जैसे सुपर सितारा को एकाकी जीवन जीने के लिए मजबूर कर दिया। राज कपूर जैसे कुछ फिल्मकार भी हैं, जिन्होंने अवसाद को चुनौती के रूप में लिया और ‘मेरा नाम जोकर’ की घोर असफलता के बाद ‘बाॅबी’ जैसी सुपर हिट फिल्म बनाकर साबित कर दिया कि असफलता और अवसाद को सृजनशीलता के बल पर हराया जा सकता है। काश, अवसाद में डूबे कपिल शर्मा इस हकीकत को समझ पाते तो वे अपने आपको कमरे में बंद करने के बजाए स्टेज पर उतरकर दर्शको को ठहाके लगवा रहे होते!
    .लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तम्भकार है

    Keep Reading

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading