Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सोज और आजाद का अलगाववादी अंदाज

    By June 24, 2018Updated:June 25, 2018 Current Issues No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 714
     डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    कांग्रेस में मणिशंकरअय्यर, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, संजय निरुपम, संदीप दीक्षित की विरासत आगे बढ़ी। गुलाम नवी आजाद और सौफुद्दीन सोज से भी सीमा पार के आतंकी संघठन खुश हुए। सोज ने कश्मीर की आजादी का राग अलापा है, आजाद ने अपनी ही सेना पर हमला बोला है। वैसे दोनों नेताओं के एक ही समय में एक जैसे बयानों को सामान्य या संयोग मात्र नहीं कहा जा सकता। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगने के तत्काल बाद ये बयान आये है। वहाँ अब चुनाव की संभावना है।
    शायद इसी के मद्देनजर सुनियोजित ढंग से बयान दिए गए। दोनों घाटी से कांग्रेस के दिग्गज नेता है। इन्हें लग रहा है कि ऐसे बयानों से उन्हें घाटी के लोगों का समर्थन मिलेगा। आजाद को तो जैसे लश्कर के सबसे बड़ा सम्मान नसीब हो गया। उसने लिखित प्रमाणपत्र जारी किया। इसमें कहा गया कि गुलाम नवी आजाद और लश्कर के विचारों में समानता है। आजाद भारत की सेना पर जो आरोप लगाया उसने लश्कर के दिल जीत लिया।
    आजाद ने कहा था घाटी में भारतीय सेना की कार्रवाई से आम नागरिक ज्यादा मारे जा रहे है। कश्मीर में एक आतंकी के लिए बीस नागरिक मारे जा रहे है। इससे घाटी में हालात खराब हुए है। अभियान को ऑपरेशन आल आउट का नाम दिए जाने से साफ है कि सरकार बड़े जनसंहार की योजना बना रही है। आजाद का यह बयान आतंकियों को खुश करने के साथ उन्हें उकसाने वाला भी है। यह बयान शरारतपूर्ण भी है। क्योंकि आजाद ऑपरेशन ऑल आउट को जनसंहार से जोड़ा है। जबकि यह अभियान केवल आतंकवादियों के लिए है। भारतीय सेना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का भी प्रयास है।
    ऐसे ही बयानों के आधार पर संयुक्त राष्ट्र संघ का मानवाधिकार आयोग रिपोर्ट बनाL लेता है। भारत अकेला ऐसा देश है जहां विपक्ष के ऐसे नेता आतंकियों का मनोबल बढ़ाने वाले बयान देते है। आजाद ने इसके लिए झूठ का सहारा लिया। उन्होंने अपनी बात के समर्थन में बिल्कुल गलत आंकड़े पेश किया। लेकिन उनका तीर निशाने पर बैठा। आतंकी, अलगाववादी सभी उनके मुरीद हो गए। आजाद की दूसरी शरारत देखिये। उन्होंने आतंकियों के हांथो मारे जाने वाले नागरिकों का जिक्र नहीं किया। मतलब उन्हें आतंकियों से नहीं, देश की रक्षा करने वाले सैनिकों से कठिनाई है।
    आजाद को यह नहीं भूलना चाहिए कि ये वही सैनिक है जिन्होंने बाढ़ में घाटी के लोगों की जान बचाई थी। दूसरी बात यह कि यह भारतीय सैनिक है जिनकी वजह से गुलाम नवी आजाद और सोज जैसे नेता घाटी में घूम सकते है। वस्तुतः यह घाटी में नेशनल कांफ्रेंस से बढ़त बनाने का प्रयास भी हो सकता है। कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस में गठबन्धन है। लेकिन दोनों में घाटी से अधिक सीट जितने का मुकाबला भी है। ये जानते है कि अधिक सीट हासिल करने वाले का अधिक महत्व होगा। नेशनल कांफ्रेंस के फारुख अब्दुल्ला पिछले काफी समय से अलगाववादियों और पाकिस्तान को खुश करने वाले बयान दे रहे है। ऐसा लगता है कि आजाद सुनियोजित ढंग से इस सियासत में कूदे है। उनके बयान का कांग्रेस ने जिस प्रकार बचाव किया ,उससे इस आशंका को बल मिलता है। वैसे भी आजाद घाटी तक ही सिमट चुके है। उत्तर प्रदेश प्रभारी के रूप में वह कांग्रेस को कहा पहुंचा कर गए है, बताने की जरूरत नहीं है।
    इसी प्रकार सैफुद्दीन ने भी भारत वीरोधी बयान दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर को आजाद कर देना चाहिए। सोज ने इसके लिए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से प्रेरणा ली। कहा कि मुशर्रफ भी कश्मीर की आजादी चाहते थे।
    जहाँ तक आतंकियों से खिताब की बात है, उसमें गुलाम नवी आजाद ने ही बाजी मारी। सोज ने भी भारत वीरोधी बयान दिया था। लेकिन उन्होंने मुशर्रफ का नाम लेकर गड़बड़ कर दी। क्योकि मुशर्रफ को उनके मुल्क ने ही हाशिये पर फेंक दिया है। कोई उनका नाम नहीं लेता। जबकि गुलाम नबी आजाद के बयान को लश्‍कर-ए-तैयबा ने समर्थन दिया।
     आजाद के बयान पर लश्‍कर-ए-तैयबा ने ई-मेल के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। लश्‍कर के जम्‍मू कश्‍मीर प्रवक्‍ता ने घाटी में लश्‍कर  सरगना के हवाले से आजाद के बयान को सही करार दिया है। लश्‍कर के प्रवक्‍ता अब्‍दुल्‍ला गजनवी ने लश्‍कर सरगना महमूद शाह के हवाले कहा है किआजाद का नजरिया सही है। हम भी ऐसा ही सोचते हैं जैसा कि आजाद सोचते हैं। भारत कश्‍मीर में राज्‍यपाल शासन के जरिए जगमोहन के दौर को वापस ला रहा है और ऐसा करके वह यहां के ढांचे को तबाह करना चाहता है और मासूमों की हत्‍या करना चाहता है। लश्‍कर ने राज्‍यपाल शासन को बड़े पैमाने पर नरसंहार को अंजाम देने की साजिश बताया है। जाहिर है कि आजाद के बयान को लश्कर ने आगे बढ़ाया है। वह यहां राष्ट्रपति शासन पर ऐसे टिप्पणी कर रहा है ,जैसे यह उसका आंतरिक मामला है। उसने  केंद्र सरकार की ओर से घाटी में रमजान माह के दौरान सुरक्षाबलों को दिए सीजफायर के आदेश को भी ड्रामा करार दिया। कहा कि भारतीय सेना जुल्म कर रही है।सोज ने अपनी पुस्तक कश्मीर: ग्लिम्पसेज ऑफ हिस्ट्री एंड द स्टोरी ऑफ स्ट्रगल  में परवेज मुशर्रफ के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वोटिंग की स्थितियां होती हैं तो कश्मीर के लोग भारत या पाक के साथ जाने की बजाय अकेले और आजाद रहना पसंद करेंगे।
    गुलाम नवी के बयान का कांग्रेस ने जिस बेशर्मी से बचाव किया ,वह भी अनुचित था।  बयान पर पार्टी प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि आजाद ने सिर्फ यह कहा है कि सैन्य अभियान के दौरान आम नागरिकों को कम से कम नुकसान होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस देश के सुरक्षा बल आतंकवादियों और माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते आये हैं और आगे भी देते रहेंग। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि  कहा कि यशवंत सिन्हा कश्मीर को लेकर बयान दे रहे हैं, कोई बात नहीं हो रही है। आडवाणी ने जिन्ना की तारीफ की, भाजपा ने पीडीपी के साथ सरकार चलाई। इन लोगों को जम्मू-कश्मीर पर बात करने से पहले खुद से सवाल करने चाहिए।
    जाहिर है कि सोज और आजाद दोनों का बयान भारत वीरोधी दायरे में आता है। एकता और अखंडता के विरोध में दिया गया बयान देश द्रोह की श्रेणी में आता है। कश्मीर को आजाद करने की बात पर कानून को अपना काम करना होगा। कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा नहीं है। जिनका इस तथ्य पर यकीन नहीं या जिनकी हमदर्दी पाकिस्तान से है , वह अपना भविष्य तय कर सकते है। भारत का भविष्य तय करना उनका काम नहीं है। लालकृष्ण आडवाणी ने जिन्ना के पाकिस्तान में पहले भाषण की याद दिलाई थी, जिसमें उन्होंने सेक्युलर मुल्क बनाने का वादा किया था। भाजपा ने पीडीपी के साथ न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने के बाद सरकार का गठन किया था। यशवंत सिन्हा तो भाजपा के बागी है। उनके किसी बयान से भाजपा का मतलब ही नहीं है। ऐसे बेसिर पैर के तर्क देकर कांग्रेस के प्रवक्ता पार्टी की ज्यादा फजीहत कराते है।
    इसी प्रकार गुलाम नवी आजाद ने भारतीय सेना को ही कठघरे में लाने का घृणित प्रयास किया है। उनके बयान ने जान की बाजी लगा कर सीमा की रक्षा करने वाले भारतीय जवानों का मनोबल गिराने का प्रयास किया है। इसी के साथ उन्होंने सीमापार के आतंकी संघठनों का मनोबल बढ़ाया है। गलत बयानी से उन्होंने भारतीय सेना को बदनाम करने का प्रयास किया है। कांग्रेस की इस पर सफाई चोरी और सीनाजोरी जैसी है। कहा कि आजाद कहना चाह रहे थे कि कार्रवाई में आम नागरिक न मारे जाए। इस सफाई का क्या मतलब है। क्या सेना की कार्रवाई में आतंकी कम आम नागरिक ज्यादा मारे जा रहे है, क्या अब यह नौबत आ गई कि गुलाम नवी आजाद और रणदीप सुरजेवाला सेना को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का सलीका बताएंगे।
    वास्तव में यह बयानबाजी और सोज की किताब का इस समय जारी होना चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।  लेकिन वोट के लिए पाकिस्तान और आतंकी संघठनों को खुश करने वाले बयान राष्ट्रीय हितों के प्रतिकूल है। ऐसे मसलों पर सेक्युलर ताकतों की खामोशी हतप्रभ करती है।

    Keep Reading

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading