Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    प्रगति से प्रभावित प्रवासी

    By January 23, 2019Updated:January 23, 2019 Current Issues 2 Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 606
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    भारतीय प्रवासी भौगोलिक रूप से दूर अवश्य है, लेकिन उनके भावनात्मक लगाव में कोई कमी नहीं है। यह बात काशी में हुए प्रवासी सम्मेलन से उजागर हुई। इस बार के सन्योग भी दुर्लभ थे। पहली बार विश्व की सबसे प्रचीन नगरी काशी में यह सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रवासी भारतीय विश्व के किसी भी हिस्से में हों, काशी के प्रति उनका भक्तिभाव रहता है। दूसरा सन्योग प्रयागराज कुम्भ ने बनाया। वैसे प्रवासी सम्मेलन नौ जनवरी को होता है। यदि कोई अन्य सरकार होती तो यह सम्मेलन अपनी निर्धारित तिथि पर सम्पन्न हो जाता। लेकिन  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे कुम्भ आयोजन से जोड़ने का अभूतपूर्व कार्य किया। प्रवासी भारतीयों के लिए यह भावविभोर करने वाला निर्णय था। काशी में सम्मेलन और प्रयागराज में कुम्भ ने भी एक प्रकार का संगम बनाया।
    तीसरा सन्योग यह है कि इसी समय दावोस में विश्व आर्थिक मंच का सम्मेलन हुआ। इसमें भारत की प्रगति की अभूतपूर्व बताया गया। कुछ समय बाद चीन को भी भारत पछाड़ देगा। वैश्विक आर्थिक वृद्धि में भारत का योगदान दोगुना हो गया है। दो हजार आठ में यह योगदान सात प्वाइंट छह प्रतिशत था, अब यह चौदह प्वाइंट पांच प्रतिशत हो गया है। जानकारी दावोस में हुए विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन में बताई गई। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत ने सत्तर अंकों की बढोत्तरी हुई है। अगले कुछ समय में भारत शीर्ष पचास देशों की सूची में शामिल हो जाएगा। नौ जनवरी उन्नीस सौ पन्द्रह को गांधीजी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। इसी तारीख को प्रवासी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय अटल बिहारी वाजपेयी ने लिया था। इस बार प्रवासियों को कुंभ की भव्यता दिखाने के लिए तारीख बदली गई।
    सम्मेलन स्थल का स्वरूप भी सांस्कृतिक गौरव को रेखांकित करने वाला था। अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में प्रवेश के लिए सात द्वार बनाये गए थे। गंगा सागर, पाटलीपुत्र, काशी, प्रयागराज, हरिद्वार, गंगोत्री नामकरण किया गया था। युवा प्रवासी भारतीय और बीएचयू के पांच पांच स्टूडेंट्स के पैनल के बीच राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संवाद हुआ। भारतीय योग नेचुरोपैथी, आयुर्वेद, प्राणायाम का अनुसरण कर समूचा विश्व स्वस्थ्य होने का प्रयास कर रहा है। डिजिटल इण्डिया विषय पर पैनल डिस्कशन हुआ। नरेंद्र मोदी के भाषण का सूत्र भी यही था। उन्होंने बताया कि भारत में बड़े आर्थिक सुधार हुए है।
    पिछले साढ़े चार वर्ष में पांच लाख अस्सी हजार करोड़ रुपए सीधे लोगों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए। ये सुधार पहले भी हो सकता था लेकिन नीयत नहीं थी, इच्छाशक्ति नहीं थी। करीब सात करोड़ ऐसे लोगों को हटाया है जो केवल कागज पर थे और सरकारी सुविधाओं का फायदा उठा रहे थे। अनेक देशों की जनसंख्या से ज्यादा लोग यहां कागजों में जी रहे थे और कागजों में ही सरकारी सुविधा ले रहे थे। यदि देश पुराने तौर तरीकों से ही चल रहा होता, तो आज भी इस पांच लाख अठहत्तर हजार करोड़ रुपए में से चार लाख इक्यानवे  हजार करोड़ रुपए लीक हो रहा होता। अगर  व्यवस्था में बदलाव नहीं लाए होते यह राशि उसी तरह लूट ली जाती, जैसे पहले लूटी जाती थी।
    जब प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन उत्तर प्रदेश में हो रहा है। दो हजार तीन  में अटल बिहारी वाजपेयी ने इसकी नए सिरे से शुरुआत की थी। तब यह एक दिवसीय कार्यक्रम था। लेकिन इस बार इस आयोजन को तीन दिवसीय किया गया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के सबसे ज्यादा युवा उत्तर प्रदेश में हैं। प्रवासियों को मानवता के सबसे बड़े समागम प्रयागराज कुम्भ और नई दिल्ली में गणतन्त्र दिवस समारोह में ले जाने की प्रदेश सरकार ने व्यवस्था की है।
     योगी आदित्यनाथ व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।
    योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी भारतियों को कुंभ दर्शन का औपचारिक आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से कुंभ में विकास की नई गाथा देखने को मिलेगी। सैकड़ों वर्षों बाद अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन का मौका मिलेगा। प्रवासी भारतीयों को काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती एक काफी टेबल बुक भेंट की गई। योगी आदित्यनाथ ने प्रवासियों से भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। पिछले करीब पौने दो साल में उत्तर प्रदेश अराजकता और अव्यवस्था से निकल चुका है।
    भारत की बेहतरी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से भारत की साख बढ़ेगी। योगी ने दो वर्षों में यहां हुए सुधारों से प्रवासियों को अवगत कराया। दो वर्ष में सरकार ने पन्द्रह नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए हैं। एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा है। छह शहरों में नए एयरपोर्ट बन चुके हैं। जल परिवहन को गति देते हुए वाराणसी से प्रयागराज तक रोरो सेवा जल्दी शुरू हो जाएगी। निवेश के लिए सबसे अच्छा माहौल है। प्रवासियों ने एक जिला एक उत्पाद के तहत हस्तशिल्पियों के हुनर की प्रदर्शनी में दिलचस्पी दिखाई।
    योगी ने  कहा कि भारत की प्रतिभा विश्व भर में अपना लोहा मनवा रही है। सबसे युवा राज्य उत्तर प्रदेश है। इसके मद्देनजर प्रदेश में सवा नौ लाख युवाओं को नौकरियां दी गई हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत में प्रवासियों के लिए असीम अवसर हैं। मातृभूमि की प्रगति में प्रवासी भारतीय भागीदार बनें।
     सम्मेलन का समापन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया।  मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के साथ उनकी सांस्कृतिक सहयोग पर वार्ता हुई।  पंडित दीन दयाल हस्तकला संकुल में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जीवन यात्रा पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी में देखने भी गए। राष्ट्रपति ने तीस अतिथियों को प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किया। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह धन्यवाद ज्ञापित किया।
    उन्होंने कहा कि भारत व मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने प्रवासियों को प्रेरणा दी है। सरकार ने अटल जी के जीवन पर प्रदर्शनी लगाई है, जो सिर्फ दिखाने के लिए नहीं बल्कि सुझावों को इकट्ठा करने के लिए है। जो भारत को अपना योगदान देना चाहते हैं, उसके लिए क्या कर सकते हैं, इस पर चर्चा हुई है। यह सफल आयोजन रहा है। लगभग तीन हजार मेहमान प्रयागराज कुंभ में संगम में डुबकी लगाने के बाद दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में भी शामिल होंगे।
    उन्होंने बताया कि प्रवासी सम्मेलन में लगभग नब्बे देशों के प्रवासी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कहा जा सकता है कि यह सम्मेलन सफल ही नहीं अभूतपूर्व था। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष योगदान रहा। उन्होंने तैयारियों के मद्देनजर अनेक बार काशी की यात्रा की। इस सम्मेलन को बड़े सुंदर ढंग में प्रयागराज कुम्भ से जोड़ा।

    Keep Reading

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    Memorandum by the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association: District Magistrate confronted over 17-point demands.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन: 17 सूत्रीय मांगों पर जिला अधिकारी को घेरा

    Uttar Pradesh Accelerates Solar Revolution: Ranks Second in the Country with Over 7 Lakh Rooftop Solar Installations

    उत्तर प्रदेश सोलर क्रांति में तेजी: 7 लाख+ रूफटॉप सोलर के साथ देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    2 Comments

    1. http://jangback.co.kr/index.php?mid=board_flgH59&document_Srl=1022702 on February 21, 2019 4:31 pm

      Wow, this piece of writing is good, my sister is analyzing
      these kinds of things, so I am going to let know her. http://jangback.co.kr/index.php?mid=board_flgH59&document_srl=1022702

      Reply
    2. coin master cheats for android on March 6, 2019 10:56 pm

      Hi there, i read your blog occasionally and i own a
      similar one and i was just curious if you get a lot of spam responses?
      If so how do you prevent it, any plugin or anything you can recommend?
      I get so much lately it’s driving me insane so any assistance is very
      much appreciated.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026
    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    July 28, 2026
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    July 28, 2026
    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    July 28, 2026
    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading