Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    ShagunBy ShagunJuly 27, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 69

    फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर हुई घटना, पुलिस अलर्ट

    फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर घर लौट रहे हरियाणा के फरीदाबाद निवासी 32 वर्षीय अरुण सिंह को उनकी पत्नी और बच्चे के सामने अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

    घटना कैसे हुई?

    अरुण सिंह अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ कार से वापस फरीदाबाद लौट रहे थे। पांचाल घाट स्थित पंकज किराना स्टोर के पास कार रोककर वे चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और पानी खरीद रहे थे। जैसे ही उन्होंने सामान पत्नी को दिया, सफेद कार से आए दो अज्ञात युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सिर और कंधे में लगने से अरुण मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पुलिस ने शुरू की तेज कार्रवाई

    पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और मामले के खुलासे के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं।

    एसपी आरती सिंह ने बताया, “परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे।”

    फ़िलहाल पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और जांच तेज गति से चल रही है। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। बता दें कि यह घटना हाईवे की सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading