Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    व्यंग : प्राइवेसी कुछ नहीं महज भ्रम है!

    ShagunBy ShagunMarch 24, 2021Updated:March 24, 2021 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 608

    अंशुमाली रस्तोगी

    अमां, छोड़िए भी- क्या कीजिएगा इतनी प्राइवेसी का! व्हाट्सएप या फेसबुक पर रहकर प्राइवेसी पर चिंता जतलाना हमें शोभा नहीं देता। वहां हमने प्राइवेसी लायक कुछ रख छोड़ा ही नहीं फिर काहे की हाय-हाय, काएं-काएं। व्हाट्सएप अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन देकर कह तो रहा है कि सबकी प्राइवेसी सुरक्षित है, तो मान लीजिए- है।

    हैरान हूं, प्राइवेसी की बात वे लोग कर रहे हैं, जिनका सवेरा ही आज क्या खाया, आज क्या पिया, आज क्या पहना, आज कहां की सैर की, आज किस करवट बिस्तर पर सोए- टाइप स्टेटस अपडेट करने से होता है। जिन्हें जरा-सी छींक भी आ जाए तो तुरंत फेसबुक पर पोस्ट कर देते हैं। फिर कमेंट करने वाले भी उन्हें तरह-तरह सलाहें देने लग जाते हैं। जब उनसे ये सब सोशल मीडिया पर न डालने को टोको तो उल्टा दस बातें सुना देते हैं कि अपना ज्ञान अपने पास रखो। या आपकी सोच पिछड़ी है। कम से कम ऐसे लोगों को तो प्राइवेसी की रत्तीभर भी चिंता नहीं करनी चाहिए।

    यकीन कीजिए, सोशल मीडिया पर हम सबकी प्राइवेसी उघड़ी हुई है। व्हाट्सएप से लेकर गूगल तक को पता है कि हम कब सो रहे हैं। कब जाग रहे हैं। बेडरूम में किससे क्या बातें कर रहे हैं। हमारे दिमाग में क्या चल रहा है। हम क्या खरीद, क्या बेच रहे हैं।

    मैंने तो अपने फोन से लेकर फेसबुक-व्हाट्सएप तक में किसी पर ‘लॉक’ नहीं लगा रखा है। सब कुछ खुला है। जहां लोग एक-एक कर व्हाट्सएप छोड़ रहे हैं, मैं अभी भी इस पर बना हुआ हूं और बना रहूंगा। एक एप को त्यागकर दूसरी एप में प्रवेश कतई समझदारी नहीं। फिर, इस बात की क्या गारंटी कि दूसरी एप आपसे आपकी पर्सनल डिटेल नहीं मांगेगी। तो जो भी देना है व्हाट्सएप को ही दे दो न। क्या हर्ज है।

    सोशल मीडिया की दुनिया में सबसे पहली बार जब कदम रखा था, तब ही मैंने अपनी कथित प्राइवेसी को टाटा-बाय-बाय बोल दिया था। यों भी, मेरे पास ऐसा कुछ निजी है भी नहीं, जिस पर ताले ठोकता रहूं। जब सेलिब्रिटीज की पर्सनल चैट पब्लिक हो सकती है तो यहां कुछ भी हो सकता है। प्राइवेसी का दावा करना तो महज भ्रम है पियारे।

    न न अधिक टेंसन न लीजिए, व्हाट्सएप को जैसे चला रहे हैं चलाते रहिए। या तो इस मैदान को हमेशा के लिए छोड़ दीजिए अगर बने रहना है तो मुसले खाने से बिदकिए मत।

    व्हाट्सएप और फेसबुक का नशा चरस से भी बुरा है। लेकिन हम शौक से ले रहे हैं। एक पल इनको न देखें तो दिल को चैन नहीं पड़ता। कुछ का तो सवेरा भी इन्हीं पर होता है, रात भी। आधे घण्टे भी स्टेटस अपडेट न करो तो उंगलियां कुलबुलाने लगती हैं। यात्राओं की फोटुएं न डालो तो लगता ही नहीं कि कहीं घूमे। तिस पर भी लोग कहते हैं कि व्हाट्सएप उनकी निजता का हनन कर रहा है। कमाल करते हैं।

    आगे जो होगा देखा जाएगा फिलहाल व्हाट्सएप पर बना रहूंगा। अपनी प्राइवेसी का रोना किसी से नहीं रोऊंगा। जब सबकी खतरे में पड़ेगी तो मैं ही कौन-सा बच जाऊंगा। प्राइवेसी को लेकर क्यों इतना चिंतित होना। ये तो हमें इस प्लेटफॉर्म पर आने से पहले सोचना था न।

    हे! व्हाट्सएप मैं तुझे अपनी प्राइवेसी का हनन करने की पूरी छूट देता हूं।

    Shagun

    Keep Reading

    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    A Journey of Humanity: 180 Kilometers of Maternal Love—A Mother's Affection from Saharanpur to Jantar Mantar

    इंसानियत का सफर: 180 किलोमीटर की ममता सहारनपुर से जंतर-मंतर तक माँ की मोहब्बत

    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    Mithilesh Shukla, who used to throw his weight around by posing as a Noida IPS officer, was thoroughly exposed in Lucknow!

    नोएडा IPS बनकर रौब झाड़ने वाले मिथिलेश शुक्ला की लखनऊ में धज्जियाँ उड़ीं!

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    July 2, 2026
    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    July 2, 2026
    Disha Patani Set to Win Hearts in Awarapan 2

    दिशा पाटनी का सबसे रहस्यमयी अवतार!

    July 2, 2026
    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    July 2, 2026

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading