Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    सिद्धार्थ ने 43 हजार से ज्यादा लोगों को दीं नौकरियां

    By August 3, 2019Updated:August 3, 2019 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 538

    लेकिन अब उनकी मौत का ज़िम्मेदार कौन?

    देश की नामी कॉफी चेन ‘कैफे कॉफी डे’ (CCD) के संस्थापक और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ ((58) का शव बुधवार सुबह मेंगलुरु की नेत्रावती नदी से मिला तो सभी ये सुनकर हतप्रभ रह गए । मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के वी.जी. सिद्धार्थ की खुदकुशी वाकई चौंकाती है। कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के संस्थापक सिद्धार्थ का कर्ज न चुका पाने के चलते अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला इस लिहाज से भी परेशान करता है क्योंकि व्यापार में ऐसी बातें बेहद सामान्य हैं।

    कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने जो कथित चिट्ठी लिखी है, उसमें कई बातों का जिक्र किया गया है। मगर दो-तीन बातों पर गौर करने की जरूरत इसलिए है क्योंकि हालिया समय में नये उद्यम की शुरुआत करने की जो कोशिशें सरकार की तरफ से हुई हैं, उसमें यह प्रकरण एक सीख है।

    सिद्धार्थ ने आयकर विभाग और इक्विटी पार्टनर पर दबाव डालने का संगीन आरोप लगाया है। हालांकि सिद्धार्थ पर 2017 में 700 करोड़ की आयकर चोरी की जांच शुरू हुई थी और यह अभी भी जारी है। नि:संदेह सिद्धार्थ बेहद सफल उद्यमी थे और उन्होंने दक्षिण भारत की कॉफी को देश के बाकी शहरों तक पहुंचाया।

    महज 5 लाख रुपये की शुरुआती पूंजी से अरबों का साम्राज्य खड़ा करने वाले सिद्धार्थ से आखिर चूक कहां हो गई, यह देखने-समझने की जरूरत है। चूंकि उन्होंने कॉफी चेन चलाने के अलावा, रियल इस्टेट, होटल उद्योग, खनन और धातु उत्पादन, निर्यात सेक्टर, आईटी कंपनी आदि में कारोबार फैला रखा था, सो तनाव और परेशानी की यह एक बड़ी वजह हो सकती है। दूसरी अहम बात देश में व्यापार करने के लिए जटिल नियम-कानून और लालफीताशाही की भी है।

    इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि भारत में बिजनेस शुरू करना और इसे बढ़ाना कितना दुष्कर है। अफसोस वह भारी कर्ज में डूबते चले गए और कंपनी को इस संकट से उबारने के उनके तमाम प्रयास फलीभूत नहीं हो सके। उनका सपना सेना में शामिल हो देश की सेवा करना था, मगर असफल रहने पर उन्होंने दूसरे माध्यम से समाज की सेवा की। उन्होंने 43 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरियां दीं।

    स्टार्टअप के हिमायती लोगों को सिद्धार्थ के पूरे कॅरियर से सीखने की जरूरत है। साथ ही, सरकार के विभिन्न महकमों को भी अपने तौर-तरीकों में नरमी लाने की जरूरत है। सिद्धार्थ की कथित चिट्ठी में लिखी बातों पर गौर करें तो उन्होंने अपने कर्मचारियों को मजबूत बने रहने की सीख दी, किंतु परेशानी के दौर में वह खुद कमजोर पड़ गए।

    Keep Reading

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026
    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    September 1, 2026
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading