Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    चीन की लूट और इमरान की लाचारी

    By September 26, 2018 Current Issues 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 644
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    क्रिकेट और विपक्ष की सियासी जिंदगी को इमरान खान ने अपने अंदाज में जिया। उसमें रंगीनियत थी। जब तक भुट्टो और शरीफ परिवार का वर्चस्व रहा, तब तक इमरान की पार्टी मुख्य मुकाबले से बाहर थी। हालात बदले, जिसके चलते इमरान आज प्रधानमंत्री हैं। अब वह पाकिस्तान की हकीकत से रूबरू है। चंद दिनों में ही उन्हें महसूस होने लगा कि यह जिंदगी बिल्कुल अलग है। आवाम सुधार की उम्मीद लगाए बैठा है। इमरान के सामने बदहाल पिच है। इस पर भी सेना का नियंत्रण है। उसका ही निर्णय अंतिम होता है। प्रधानमंत्री अपनी मर्जी से बोलिंग,बैटिंग ,फील्डिंग कुछ नहीं कर सकता। वह बिना सेना के इशारे से रन लेने को दौड़ भी नहीं सकता। इमरान को अपनी लाचारी का भी अनुभव हो गया। चीन के विरुद्ध दिए गए बयान पर चंद घण्टे भी कायम नहीं रह सके। उन्हें अपना बयान बदलने को बाध्य होना पड़ा।
    प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान ने बहुत कुछ समझ लिया। उन्होंने देखा कि सबसे बड़ा हितैषी चीन भी पाकिस्तान के साथ बेईमानी कर रहा है, अमेरिका के अपने स्वार्थ है, विदेशों की सहायता से अर्थव्यवस्था चल रही है। अमेरिका,चीन हाँथ खींच लें, तो पाकिस्तान के तबाह होने में देर नहीं लगेगी। आतंकवाद के विरुद्ध अभियान के नाम पर सेना और प्रशासन ने अरबों रुपये डकार लिए। इसका कोई हिसाब नहीं है। आतंकवाद पहले की तरह फल फूल रहा है। तीन महीने पहले वहाँ मात्र दस अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा बची थी। अभी भी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। विदेशी कर्ज इक्यानबे अरब डॉलर हो गया है। पाकिस्तान के कर्ज और जीडीपी का अनुपात सत्तर प्रतिशत है।
    देश के चालू खाते का घाटा बयालीस प्रतिशत बढ़ कर अठारह अरब डॉलर पर है। एक तिहाई अर्थव्यवस्था विदेशी कर्ज पर आधारित है। आतंकवाद वीरोधी अभियान के नाम पर एक सौ अठारह अरब डॉलर कहा खर्च हुए, इसका कोई हिसाब नहीं है। पाकिस्तान की खराब अर्थव्यवस्था को देखते हुए मूडीज ने उसकी क्रेडिट आउटलुक रेटिंग घटा कर निगटिव कर दी है। पाकिस्तान में आर्थिक गलियारे पर चीन की चालबाजी पर बहस शुरू हो गई है। चीनी कंपनियों को टैक्स में छूट दी जा रही है। इसका नुकसान पाकिस्तान को उठाना पड़ रहा है। चीन की चाल से पाकिस्तान की कंपनियों को घाटा हो रहा है। इस परियोजना पर चीन के कर्ज ने पाकिस्तान को गहरे संकट में फंसा दिया है।
    चीन पाकिस्तान में सीपीईसी परियोजनाओं में साठ अरब डॉलर का निवेश कर रहा है। धन के अभाव में कई जगह परियोजना का काम रोक दिया गया है। इसमें चीनी कंपनियां भी शामिल  हैं। पाक अधिकृत कश्मीर से निकलने वाले चीन-पाक आर्थिक गलियारे से भी पाकिस्तान को नुकसान हो रहा है। इमरान मानने लगे है कि चीन ने धोखा दिया है। इस परियोजना में पाकिस्तान का कोई लाभ नहीं है।
    चीन-पाक आर्थिक गलियारे को लेकर किए गए समझौते से चीनी कम्पनियां भारी मुनाफा कमा रही है। इस प्रकरण से इमरान पर सेना के दबाब प्रमाणित हुआ। पहले इमरान ने कहा कि आर्थिक गलियारे पर चीन की नीति से पाकिस्तान को बहुत नुकसान हो रहा है। उनकी बात से लग रहा था कि वह इस परियोजना की समीक्षा करेंगें। लेकिन अगले ही बयान में ही इमरान पलट गए।
    उन्होंने विरोध करना छोड़ दिया, और उसकी हिमायत करने लगे। इमरान  ने संशोधित बयान में कहा कि चीन के साथ  मित्रता पाकिस्तान की विदेश नीति की आधारशिला है।  आर्थिक गलियारा परियोजना को पूरा किया जाएगा। इसमें कोई संदेह नहीं कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इसमें सुधार की दूर दूर तक कोई संभावना नहीं है। यहां प्रधानमंत्री बदलते है , लेकिन सेना के नियंत्रण वाला निजाम नहीं बदलता। ये सभी लोग कॉकस बना कर पाकिस्तान को लूट रहे है। इमरान भी इस माहौल को बदल नहीं सकते।

    Keep Reading

    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    Flames of violence erupt once again in Bangladesh, with conditions resembling a civil war: Yunus’s home set ablaze; bomb blasts reported from Dhaka to Gopalganj.

    बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा की आग, गृहयुद्ध जैसे हालात: यूनुस का घर फूंका, ढाका से गोपालगंज तक बम धमाके

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    Degree in hand, yet empty-handed: Anger erupts among youth in America and Europe; disillusionment with the education system.

    डिग्री हाथ में, फिर भी हाथ खाली: अमेरिका-यूरोप के युवाओं का फूटा गुस्सा, शिक्षा व्यवस्था से मोहभंग

    Aliens have arrived on Earth; this is the real reason why flights are being grounded: Stephen King

    धरती पर एलियंस आ गए हैं, उड़ानों के रोके जाने का असली कारण यही है : स्टीफन किंग

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    1 Comment

    1. minecraft on October 4, 2018 2:49 pm

      Keep on working, great job!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading