तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक गैंगरेप कर उसे बेरहमी के साथ जलाकर मार देने की हृदयविदारक घटना से बॉलीवुड स्टार भी स्तब्ध हैं उन्होंने भी इस खतरनाक अपराध के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है।
ऋषि कपूर ने ट्वीट किया:
उन्होंने आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग करते हुए ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, ‘‘मैं दुष्कर्म करने वालों के लिए मृत्युदंड का समर्थन करता हूं! इसे रोकना होगा!’
फरहान अख्तर ने ट्वीट किया:
ऋषि कपूर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता व फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, ‘‘ज्योति सिंह के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या करने वाले चार दोषियों को मृत्युदंड दिया गया था। अब सात साल हो गए हैं और वे अभी भी जीवित हैं। कितने गंभीर रूप से न्याय के पहिए धीमे चल रहे हैं। (फास्ट-ट्रैक!!) इस मामले ने पूरे देश को हिला दिया है। यह दयनीय है।’