पूनम पांडे ने अपने अनुभव साझा किए
मुंबई, 14 अक्टूबर 2018: मीटू’ अभियान की आग बॉलीवुड में दिनों दिन बढ़ती जा रही है इससे सितारों की मुश्किलें काम नहीं हो रही और आये दिन नए खुलासे हो रहे हैं अब अभिनेत्री पूनम पांडे ने ‘मीटू’ अभियान का समर्थन करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए हैं उन्होंने कहा कि मैं खुद भी इस तरह की असहज स्थिति का सामना कर चुकी हैं। हालांकि, पूनम ने सीधे-सीधे किसी का नाम नहीं लिया।
बता दें कि पूनम ने अपनी फिल्म ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ की शूटिंग के दौरान के कुछ अनुभवों को साझा किया। इस बारे में उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, अभिनेत्रियों को इस तरह की चीजों से दो-चार होना पड़ता है। फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे इस तरह की स्थितियों से गुजरना पड़ा। हम शूटिंग के दौरान बेडरूम सीन की शूटिंग कर रहे थे, इस दौरान मेरे साथी कलाकार ऐसा जता रहे थे कि जैसे कि वह रील में नहीं रियल लाइफ में मेरे साथ बेडरूम सीन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अभी किसी तरह की कंट्रोवर्सी में पड़ना नहीं चाहती। मेरी फिल्म रिलीज होने वाली है। मैं उनका नाम लेना नहीं चाहूंगी क्योंकि उनकी बेटी मेरी उम्र की है। हालांकि, पूनम ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि वह कलाकार इंडस्ट्री के सबसे बड़े विलेन में से एक हैं।
पूनम का कहना है कि यही कारण था कि पिछले सप्ताह फिल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर वह मौजूद नहीं थीं और यहां तक कि कुछ महीनों पहले फिल्म के पोस्टर रिलीज पर भी नहीं गई थीं।







