शिकायत दर्ज कराकर या कानून का सहारा लेकर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएं
मुंबई, 14 अक्टूबर 2018: ‘मी टू’ मूवमेंट पर बोलते हुए बिग बी अमिताभ बच्चन ने कहा कि किसी भी महिला के साथ अपमानजनक आचरण या शारीरिक उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘मी टू’ मूवमेंट के दौरान बॉलीवुड के कई सितारों पर शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लग रहे हैं।
इस मामले में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कईं अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं पर अनेक अभिनेत्रियों ने शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं इनमें नाना पाटेकर, विकास बहल, सुभाष घई, साजिद खान , कैलाश खेर और संस्कारी बापू के नाम से विख्यात आलोक नाथ के अलावा अन्नू मलिक,रजत कपूर,नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी शामिल है।
अमिताभ बच्चन ने इस मामले में कहा है कि किसी भी महिला के साथ किसी भी प्रकार का शारीरिक उत्पीड़न या अपमानजनक आचरण नहीं होना चाहिए और ऐसे जघन्य कृत्यों को तुरंत संबंधित अधिकारियों के नोटिस में लाया जाना चाहिए। शिकायत दर्ज कराकर या कानून का सहारा लेकर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाने चाहिए। अमिताभ बच्चन ने कहा कि सामाजिकता, नैतिकता, अनुशासन के पाठ्यक्रम को प्रारंभिक शिक्षा के स्तर पर ही शामिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि महिलाएं, बच्चे और समाज के कमजोर वर्ग को विशेष सुरक्षात्मक देखभाल की जरूरत है। यह देखना उत्साहजनक है कि वर्कप्लेस पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है। ऐसे में हम अगर उनके अनुरूप उनका स्वागत नहीं कर पाए या उनकी गरिमा की सुरक्षा नहीं कर पाए तो यह एक कभी न मिटने वाले कलंक जैसा होगा।
ट्विटर पर सपना ने बिग बी को घेरा:
अपने ट्विटर अकॉउंट पर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइल्स सपना भगवानी ने अमिताभ बच्चन पर ‘मी टू’ अभियान के तहत हमला बोला उन्होंने ‘मी टू’ अभियान पर अमिताभ की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह शायद दुनिया का सबसे बड़ा झूठ होगा। सर, पिंक फिल्म रिलीज होकर जा चुकी है और इसी तरह आपकी एक्टिविस्ट की इमेज के साथ भी ऐसा ही होगा आपका सच बहुत जल्द सामने आएगा!







