सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी सेहत की दी जानकारी
लखनऊ, 14 मार्च। अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर चिंतित प्रसंशकों के लिए खुशखबरी है उन्होंने अपनी सेहत अब बिलकुल ठीक बताया है इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी। उन्होंने कविता के जरिये अपने पोस्ट में लिखा था कि वह स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं और उपचार के लिये उन्हें डॉक्टरों को बुलाना पड़ा लेकिन अब वह ठीक हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि कुछ कष्ट बढ़ा, इलाज के लिये डॉक्टर को बुलाना पड़ा, इलाज प्रबल, स्वस्थ हुये नवल, चलो इसी बहाने, अपनों का पता तो चला।







