लखनऊ, 11 मार्च। शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु लखनऊ आयी और उन्होंने यहां सहाराजगंज में आदित्य बिड़ला के ब्रांड फॉरेवर 21 के पहले स्टोर का शुभारम्भ किया।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ मुझे बहुत पसंद है यहां मुझे आने पर अपनेपन का एहसास होने लगता है। क्योकि मेरी मां भी नवाबी भाषा बोलती है उन्होंने कहा कि लखनऊ की हवाओं में ताजगी है। यहां का नवाबी अंदाज मुझे बहुत ही लाजवाब लगता है। लखनऊ के मोतीचूर के लड्डू मुझे बहुत पसंद है।

बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के इंडिया ब्रैंड हेड, राहुल झांब ने कहा कि फॉरेवर फैशन 21, में हम युवाओं को वाजिब दाम पर तेजी से बदलते जमाने के फैशन मुहैया कराना चाहते हैं और हमें इस नवाबी शहर में होने जा रही फैशन क्रान्ति के अगुवा बनने पर गर्व है। इस अवसर पर पहले 200 ग्राहकों को खास डिस्काउंट दिया। इसके तहत पहले 200 ग्राहकों को 500 रुपए का डिस्काउंट और पीले और काले रंग के कपड़े पहने 10 भाग्यशाली ग्राहकों को खूबसूरत अदाकारा बिपाशा बसु से मिलने का मौका दिया गया।







