मुंबई, 28 अगस्त 2018: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। बता दें कि दक्षिण भारत के केरल बाढ़ से कई लोग बेघर हो गए हैं और काफी नुकसान हुआ है। जहां सरकार पूरी मदद करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर भी पीछे नहीं है।
कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दस लाख रुपए डोनेट किए हैं इसके साथ ही उन्होंने अपने लोगों से भी अपील की कि वे जैसे हो सके, अपना योगदान दें। बता दें कि केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सनी लियोन और अनुष्का शर्मा विराट कोहली भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं।







