मुंबई, 22 अक्टूबर 2018: मीडिया ख़बरों की माने तो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने रविवार को घोषणा की है कि वह नवम्बर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को बताया, आगामी 14 और 15 नवम्बर को उनका शादी समारोह होगा। सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड साझा करते हुए लिखा, हमें आपको यह बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवम्बर 2018 को तय हुई है।

पोस्ट में लिखा है, इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। दीपिका (32) और रणवीर (33) ने पारंपरिक शादी के कार्ड के जरिये अपनी शादी की घोषणा की है जो ¨हदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में है।
उन्होंने कार्ड पर शादी के स्थान की घोषणा नहीं की है। इस साल की शुरुआत से ही दोनों की शादी की अटकलों का दौर चल रहा था। इस युगल के नवम्बर में शादी करने की भी खबरें आई थी। दीपिका और रणवीर ने पहली दफा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘‘राम-लीला’ में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ने भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और इस साल की पहली ब्लॉक बस्टर ‘पद्मावत’ में भी साथ काम किया था।









