मुंबई, 06 सितम्बर 2018: एक्टर शाहिद कपूर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है शाहिद कपूर को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। शाहिद दूसरी बार पिता बने हैं। दूसरी बार में उनकी पत्नी मीरा ने एक सुंदर और स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है।
बता दें कि शाहिद कपूर ने कुछ दिनों पहले ही मीडिया को बताया था कि वो अपने दूसरे बच्चे का ख्याल रखने के लिए काम से थोड़े दिन का ब्रेक भी लेंगे। उन्होंने कल बुधवार मीरा को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। जिसके बाद दोनों ही परिवार के लोगो का अस्पताल में आना-जाना लगा हुआ था। इसी दौरान हॉस्पिटल के बाहर मीरा की मां को देखा गया था।
शाहिद और मीरा की पहले से ही एक बेटी मीशा है। मीशा का जन्म साल 2016 में हुआ था। इससे पहले मंगलवार को शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को एक साथ डिनर पर स्पॉट किया गया था। इस मौके पर मीरा ऑफ शोल्डर ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आईं। वहीं, शाहिद व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक जैकेट और बरमूडा में दिखे। रेस्त्रां ने बाहर निकलते शाहिद-मीरा का वीडियो भी सामने आया था।
इस वीडियो में शाहिद वाइफ को संभालते नजर आ रहे थे। हालांकि, इस वीडियो में मीरा डिनर डेट पर अनकर्म्फटेबल नजर आई। उनके चेहरे पर थकान साफ दिख रही थी।







