मुंबई, 28 जून 2019: नब्बे के दशक में चमके बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में रेप केस में एक एफआईआर दर्ज की गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक अभिनेत्री ने शिकायत में कहा कि जब वह 17 साल की थी, तब पंचोली ने उन्हें प्रताड़ित किया। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री ने यह भी कहा कि जब यह हादसा हुआ तब भी उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस से की थी। तब पुलिस ने आदित्य पंचोली को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया था।






