Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    जनसभा के अंदाज में बूथ सम्मेलन

    ShagunBy ShagunNovember 23, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 566

    भाजपा के संगठन में बूथ प्रबंधन की विशेष महत्व है। इस प्रकार की रचना सर्व प्रथम भाजपा ने ही की थी। इसे संगठन की मजबूत बुनियाद के रूप में प्रतिष्ठित किया गया। पार्टी के कार्यक्रमों के जमीनी प्रचार में बूथ समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोरखपुर और कानपुर में बूथ स्तर के सम्मेलन को संबोधित किया। इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। दोनों जगहों पर नड्डा ने इस दृश्य का उल्लेख किया। उनका कहना था कि कार्यकर्ताओं का यह सम्मेलन किसी जनसभा से कम नहीं है। इससे परिलक्षित है कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यही एक मात्र पार्टी है जिसमें साधारण कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पदों पर पहुंच सकता है। भारत की अन्य पार्टियां परिवार आधारित है। इनमें मात्र एक परिवार का ही वर्चस्व रहता है। बूथ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

    भाजपा औरों से अलग है। यह भाव पार्टी कार्यकर्ताओं के आचरण से भी दिखाई देना चाहिए। पार्टी की इस विशेषता की लोगो को अनुभूति भी होनी चाहिए। यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। इसके साथ ही उन्हें केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत कराना है। यह सुनिश्चित करना है कि कल्याण करी योजनाओं का लाभ लोगों तक आसानी से पहुंचता रहे। इस कार्य में कार्यकर्ताओं को सहयोग करना चाहिए। विपक्ष की नकारात्मक राजनीति से भी जनता को अवगत कराना आवश्यक है।

    भाजपा महात्मा गांधी और सरदार पटेल आदि महापुरूषों से प्रेरणा लेती है। भाजपा में आंतरिक प्रजातंत्र है। जबकि दूसरे दलों में परिवारतंत्र। भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद लेकर चलती है। विपक्ष वंशवाद पर विश्वास रखता है। यह पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से कार्य करती है। इसकी नीतियों में अंत्योदय का विचार समाहित है। नड्डा ने कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

    विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए है।कोरोना कालखंड में विपक्ष भाजपा के सदस्य लोगों की सेवा में लगे रहे। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा में लगे रहे। कोरोना काल में जनता की सेवा करने वाला दुनिया में कोई और दल नहीं था। नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के नौ माह के भीतर ही देश को दो स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध कराए। पहले भारत टीका मांगने वाला देश था। आज यह टीका देने वाला देश बन गया है। देश मे एक सौ सोलह करोड़ लोगों को टीका लग चुका है। इसमें सर्वाधिक करीब पंद्रह करोड़ की संख्या उत्तर प्रदेश के लोगों की है।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Shagun

    Keep Reading

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading