मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है मुझे धमकियाँ दी जा रही है
मुंबई, 27 अक्टूबर 2018: राखी सावंत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि तनुश्री दत्ता ने मेरे साथ रेप किया। बता दें कि राखी सावंत मुंबई बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा है और अगर उनकी मानें तो तनुश्री दत्ता कभी उनकी बेस्ट फ्रेंड रही हैं।
जहां राखी सावंत ने आरोप लगाया कि तनुश्री दत्ता अंदर से एक लड़का है और वह एक लैसबियन है उन्होंने कहा कि पुलिस से इसकी मैंने इस बात की शिकायत की भी है। ज्ञात हो कि ‘मी टू अभियान’ के तहत तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता नाना पाटेकर पर लगाए गए आरोपों को राखी सावंत झूठा बताया था।
उन्होंने कहा था कि तनुश्री बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। अब राखी ने एक बार फिर तनुश्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को राखी ने कहा 12 साल पहले तनुश्री दत्ता ने मेरा रेप किया था मैं कभी यह कहना नहीं चाहती थी लेकिन मैं आज इसके बारे में खुलासा कर रही हूं। इसमें एक मेल है और एक फिमेल है उन्होंने कहा कि मैं आज हिंदुस्तान को अपनी आपबीती बताना चाहती हूं।
मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि आज से 12 साल पहले मेरे साथ रेप हुआ था ताकि ने कहा तनुश्री दत्ता के साथ मेरे बहुत सारे दोस्त हैं। रेव् पार्टी होती थी मै पार्टी में नहीं थी। पार्टी के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं सबूत कोर्ट में पेश करूंगी। अब उन्हें तनुश्री दत्ता का समर्थन करने के लिए मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है मुझे धमकियाँ दी जा रही है।
उन्होंने तनुश्री के फोन कॉल की जांच करने की मांग की है उन्होंने कहा कि तनुश्री से पूछा जाना चाहिए कि ‘मी टू’ अभियान को लॉन्च करने के लिए उन्हें कितने पैसे मिले हैं।







