Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बसपा मुश्किल में, इधर जाएं या उधर !

    ShagunBy ShagunMarch 29, 2023 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 704

    नवेद शिकोह

    संकेत हक़ीक़त बने और देश के विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ लामबंद हुए तो बसपा कहां जाएगी ? पार्टी सुप्रीमो मायावती को नई सियासी गणित असमंजस में डाल सकती है। भाजपा के खिलाफ विपक्षी ख़ेमें में नहीं गईं तो उनका जनाधार और भी कमजोर हो सकता है। भाजपा की बी टीम होने के इल्ज़ाम और भी गहरे हो जाएंगे। बीच की स्थिति में अपना बचाखुचा बेस दलित वोट भाजपा के मोह से बचाना मुश्किल होगा और मुस्लिम वोट की तो आशा ही छोड़ देनी होगी। फिलहाल मायावती के बयानों से तो नहीं लग रहा कि वो विपक्षी खेमें की ताक़त बनेंगी।

    कांग्रेस दिग्गज राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद बसपा को छोड़कर देश-भर के भाजपा विरोधी दल एकजुट होने के संकेत देने लगे हैं। इस मामले के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती का भी बयान आया लेकिन उनका ये बयान राहुल के समर्थन या भाजपा पर हमलावर होने के बजाए उल्टा कांग्रेस को ही घेरने वाला था। जब देश के विपक्षी केंद्र सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने और तानाशाही के आरोप लगा रहे हैं, ऐसे में मायावती कांग्रेस पर हमलावर हुईं। उनका बयान अतीत की कांग्रेस हुकूमत की इमरजेंसी की आलोचना कर रहा था, उसे याद दिला रहा था।

    दूसरी तरफ एक-एक कर सभी विपक्षी लामबंद होते दिखाई दे रहे हैं।सोमवार को संसद में कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दलों के लोग भी सांकेतिक विरोध करने के लिए काले लिबास में नज़र आए। सजा सुनाए जाने और फिर संसद सदस्यता जाने के बाद से राहुल गांधी के समर्थन में विपक्ष के नेताओं ने ट्वीट करने और बयान देने का सिलसिला जारी कर दिया था। और तो और जिनका कांग्रेस से छत्तिस का आंकड़ा है वे दल भी समर्थन में नजर आए। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और फिर पंजाब में कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त कर दिया। फिर गुजरात में कांग्रेस का जनाधार छीनने की सिलसिला शुरू कर दिया।

    दोनों दलों में कटुता इतनी की कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आप के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को सही ठहराया था। कांग्रेस ने हमेशा आप को भाजपा की बी टीम कहा। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राहुल मामले पर भाजपा पर सबसे अधिक हमलावर हुए। उन्होंने मोदी सरकार की कटु निंदा करते हुए राहुल गांधी का समर्थन किया। इसी तरह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो कल तक कांग्रेस से दूरी बना रहे थे वो भी कांग्रेस के नजदीक नजर आने लगे। अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में आ गए। संसद में तृणमूल कांग्रेस के सांसद काले लिबास में नज़र आए।

    विपक्षी एकता का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है लेकिन ये जरूरी नहीं कि लोकसभा चुनाव से पहले एकता बन ही पाए। सियासत में कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऊंट की नई करवट किसी भी पुराने बयान या संकेत को ग़लत भी साबित कर सकती हैं। ताजुब नहीं कि भाजपा के खिलाफ एकजुटता मूर्तरूप ना ले सके। संभव ये भी है कि ना.. ना… करके मायावती भी विपक्षी खेमें में शामिल हो जाएं। यदि ऐसा हुआ तो महागठबंधन और बसपा दोनों को लाभ हो सकता है। मायावती दलित समाज की सबसे बड़ी नेत्री हैं और दलित समाज का समर्थन हासिल करना विपक्षी महागठबंधन का बड़ा लक्ष्य होगा। ऐसे में बसपा सुप्रीमो को महागठबंधन में यूपी सहित अन्य राज्यों में भी खूब सीटें भी मिल सकती हैं और एहमियत भी।

    जबकि बसपा का अलग-थलग रहकर बिना किसी गठबंधन के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ना बहुत बड़ी चुनौती है। संभावित महागठबंधन और भाजपा के ताकतवर गठबंधन के बीच बसपा के लिए खाता खोलना भी बेहद जटिल होगा। क्योंकि बहन जी सरकार के खिलाफ ज़मीनी लड़ाई लड़ नहीं रही है और दलित समाज का विश्वास का रिश्ता धीरे-धीरे भाजपा से पुख्ता होता जा रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading