योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को 26 मार्च से 01 अप्रैल के बीच कंपनी की वेबसाइट या उसके मोबाइल एप के जरिये टिकट बुक कराने होंगे
नई दिल्ली, 26 मार्च। एयर एशिया ने विमान सेवा से उड़ान भरने वालों के लिये एक विशेष रियायती टिकट योजना की पेशकश की जिसके तहत घरेलू उड़ानों के लिए केवल 849 रुपये से तथा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 1,999 रुपये में टिकट उपलब्ध होंगे। विमानन कंपनी की इस रियायती टिकट योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को 26 मार्च से 01 अप्रैल के बीच कंपनी की वेबसाइट या उसके मोबाइल एप के जरिये टिकट बुक कराने होंगे।
घरेलू उड़ान 849 रुपये से होगें उपलब्ध:
कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रियायाती टिकट की यह योजना इस साल एक अक्तूबर से लेकर अगले साल 28 मई के दौरान यात्रा के लिये होगी। कंपनी ने कहा कि पेशकश के तहत एक तरफा घरेलू उड़ान 849 रुपये से उपलब्ध हैं तथा यह छूट एयर एशिया डॉट कॉम या एयर एशिया मोबाइल एप के जरिये बुक कराने पर उपलब्ध होगी।
बयान में कहा गया कि कुआलालाम्पुर, बैंकाक, फुकेट और मेलबॉर्न की यात्रा के लिए भी रियायती टिकट योजना उपलब्ध है। इन जगहों के लिए टिकट कम से कम 1,999 रुपये में बुक की जा सकेगी। एयर एशिया बेंगलुरू, रांची, जयपुर, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, नागपुर, इंदौर, कोच्चि, हैदराबाद, पुणे, गुवाहाटी, चेन्नई और कोलकाता जैसे घरेलू शहरों के लिए सेवाएं देती हैं।







