Amazon.in की योजना रूपांतरकारी प्रोग्राम को मध्यप्रदेश के अन्य शहरों और कस्बों तक पहुंचाने की है
इंदौर, 12 फरवरी। 2018: मूनलाइट ड्राई क्लीनर्स के मालिक प्रकाश इंदौर में ड्राईक्लीनर स्टोर चलाते हैं। उन्हें अपने काम पर जाने के लिए हर दिन 20 किमी सफर करना पड़ता था। उनका दिन तड़के 4 बजे शुरू होता था और घर लौटते-लौटते रात के 10 बज जाते थे। अपने इन सारे प्रयास के बावजूद उन्हें अपने खर्चों को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था। इसी के चलते वह अपनी आय बढ़ाने के लिए मौके की तलाश कर रहे थे। इस मुकाम पर । Amazon.in के आई हैव स्पेस प्रोग्राम से उनके जुड़ाव ने उन्हें स्वतंत्र बनाया और अतिरिक्त आय अर्जित करने की उनकी क्षमता को बढ़ाकर उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। इस कार्यक्रम से उनकी मासिक आय दोगुनी से ज्यादा हो गई और आजकल उनका परिवार मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में काफी बेहतर जिंदगी जी रहा है।
Amazon.in ने मध्यप्रदेश में 160 से ज्यादा आई हैव स्पेस स्टोर्स से साझेदारी की है। केवल एक साल में राज्य में स्टोर के कस्टमर्स के आगमन में 125 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
प्रकाश आई हैव स्पेस (आईएचएस) प्रोग्राम से मार्च 2017 में जुड़े थे। उन्होंने ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए ई-कॉमर्स के विकास का लाभ लेने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। ड्राईक्लीनिंग बिजनेस से आय के अतिरिक्त प्रकाश का परिवार अब इस प्रोग्राम के माध्यम से 12 हजार से 18 हजार रुपये हर महीने कमाता है। आसपास के लोग उन्हें अमेज़न के पार्टनर के नाम से पहचानते है, जिसकी वजह से उनके स्टोर की आय भी बढ़ गई है।
मूनलाइट ड्राई क्लीनर्स के मालिक प्रकाश ने कहा, “आई हैव स्पेस प्रोग्राम के माध्यम से अमेजन ने मुझे अतिरिक्त आय अर्जित करने का एक सुनहरा मौका उपलब्ध कराया है। इस प्रोग्राम के माध्यम से मुझे अपने क्षेत्र में पहचान मिली है। इससे मेरे ड्राईक्लीनिंग स्टोर का कारोबार और भी बेहतर हो गया है।“
अखिल सक्सेना, वाइस प्रेसिडेंट, इंडिया कस्टमर फुलफिलमेंट, Amazon.in ने कहा, “यह देखकर काफी अच्छा लगता है कि हमने केवल अपनी पहुंच ही नहीं बढ़ाई और ज्यादा उपभोक्ताओं तक ही नहीं पहुंचे, बल्कि हमने देश भर में स्थानीय कारोबारियों को अपने प्लेटफॉर्म से लाभ लेने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए सशक्त किया है।“







