नई दिल्ली, 7 जनवरी 2019: एम्वे इंडिया ने आज अपने नवीनतम इनोवेशन- ‘ग्लिस्टर हर्बल्स टूथपेस्ट’ को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस तरह कंपनी ने हर्बल ओरल केयर बाजार में अपना प्रवेश दर्ज किया है। वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय अपने 100 करोड़ रुपये के ब्रांड-ग्लिस्टर की सफलता के आधार पर, नया हर्बल ओरल केयर उत्पाद कई हर्बल सामग्रियों का मिश्रण है।
ग्लिस्टर हर्बल्स के लॉन्च की घोषणा कर श्री संदीप शाह, चीफ मार्केटिंग ऑफीसर, एम्वे इंडिया ने कहा, “ग्लिस्टर हमारे सबसे लोकप्रिय वैश्विक ब्रांडों में से एक रहा है। पांच से अधिक दशकों से बेस्टसेलर रहे ग्लिस्टर ने दुनिया भर के लाखों ग्राहकों का भरोसा जीता है और उनके ओरल हाइजीन रूटीन का अभिन्न हिस्सा रहा है। उच्चतम गुणवत्ता के उत्पादों की पेशकश करने की हमारी प्रतिबद्धता और लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक एवं हर्बल विकल्पों की बढ़ती मांग को संबोधित करने के साथ, ग्लिस्टर हर्बल्स हमारे फ्लैगशिप ब्रांड का विस्तार है और इसे हमारे भारतीय ग्राहकों के लिए देश में ही विकसित किया गया है।”
उन्होंने यह भी कहा, “हाल के वर्षों में हर्बल ओरल केयर उत्पादों की इंडस्ट्री में उल्लेखनीय विकास हुआ है, हर्बल समाधानों को लेकर ग्राहकों की पसंद बढ़ रही है और इन उत्पादों के दीर्घकालिक लाभों में उनका भरोसा भी बढ़ा है। हालांकि हमारी शोध** में पसंद किये जाने वाले सेंसोरियल की जरूरत पर जोर दिया गया है- यह ऐसा अंतर है जोकि फिलहाल बाजार में उपलब्ध पेशकशों में मौजूद नहीं हैं। इसी वजह से ग्राहक नियमित एवं नॉन-हर्बल उत्पादों का रुख कर रहे हैं।
सुश्री अनीशा शर्मा, कैटेगरी हेड, ब्यूटी एवं पर्सनल केयर, एम्वे इंडिया ने कहा, “ग्लिस्टर हर्बल्स एम्वे के हर्बलओरल केयर समाधान के तौर पर सर्वश्रेष्ठ ढंग से परिभाषित है और यह जबर्दस्त स्वाद एवं हर्ब्स की अच्छाईयों की पेशकश करता है। इस मल्टी-ऐक्शन टूथपेस्ट में स्पियरमिंट, लौंग, अदरक, नीम, मुलेठी आदि जैसी 11 सामग्रियां हैं जोकि अपने फायदों एवं बेहतरीन स्वाद के लिए जानी जाती हैं। इसमें एसेंशियल ऑयल्स के बायोडिग्रेडेबल माइक्रोबीड्स भी हैं जिसमें लौंग एवं टी ट्रीशामिल हैं जोकि सामग्रियों का अधिकतम असर सुनिश्चित करती हैं। हर्ब्स के गुण दांतों को 12-घंटों तक की सुरक्षा और ताजी सांस देते हैं और रिमिनरलाइजेशन के साथ दांतों को सफेद भी बनाते हैं।







