कम्पनी का दावा:
- कैल्शियम के प्रकृति के सबसे संकेंद्रित वानस्पतिक स्रोतों में से एक शैवाल (आइसलैंड के समुद्र से एकत्र किया गया) से जुटाया गया
- एक टैबलेट में पांच आवश्यक पोषक तत्वों – कैल्शियम, विटामिन डी, मैग्नीशियम, मैंगनीज और जिंक का संयोजन
नई दिल्ली, 23 जुलाई 2019: देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे इंडिया ने कैल्शियम सप्लीमेंट न्यूट्रीलाइट कैल मैग डी प्लस के उन्नत संस्करण को लॉन्च करने की घोषणा की है। कम्पनी का दावा है कि बिक्री के लिहाज से दुनिया के नंबर 1 विटामिन और डाइटरी सप्लीमेंट्स ब्रांड- न्यूट्रीलाइट की पेशकश कैल्शियम का यह नया सप्लीमेंट एक संतुलित आहार के हिस्से के रूप में लिए जाने पर स्वस्थ हड्डियों के आधार और रखरखाव के लिए आवश्यक पोषण प्रदान करता है।
कैल्शियम कार्बोनेट के साथ समृद्ध शैवाल युक्त स्रोत वाले कैल्शियम के अलावा कैल्शियम अवशोषण को बढ़ावा देने वाले विटामिन डी की ivदुगनी मात्रा वाले न्यूट्रीलाइट कैल मैग डी प्लस में मैग्नीशियम, मैंगनीज और जिंक जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो इसे और अधिक प्रभावी बनाते हैं।
लॉन्च के अवसर पर एमवे इंडिया के कैटेगरी हैड, वेलनेस अजय खन्ना ने कहा, “भारतीयों के लिए आहार संबंधी आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के अनुसार भारतीयों में कैल्शियम से भरपूर खाद्य स्रोतों की खपत निहायत ही अपर्याप्त है, जो कैल्शियम के कम स्तर का स्पष्ट रूप से संकेत देती है।
उन्होंने कहा कि भारत में कैल्शियम सप्लीमेंट बाजार 2018 में 632 करोड़ रुपए का आंका गया था और पिछले 5 वर्षों के दौरान यह 12% की सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ रहा है। उच्च गुणवत्ता वाले पोषण उत्पादों की बढ़ती मांग और सप्लीमेंटेशन की जरूरत के बारे में निरंतर बढ़ती जागरूकता के चलते बाजार में अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि हम इस बात से उत्साहित और आश्वस्त हैं कि उत्पाद श्रंखला फूड सप्लीमेंट के हमारे समझदार उपभोक्ताओं को अच्छी तरह से जंचने वाली है। न्यूट्रीलाइट कैल मैग डी प्लस के साथ हमने पहले वर्ष में कैल्शियम सप्लीमेंट मार्केट में 11% से अधिक हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है।”






