डॉलर हुआ मजबूत, दिसंबर तक भाव 31,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचने का आसार
मुंबई, 30 जुलाई 2018: सोना महंगा हो सकता है यह खबर लोगों को चिंता में डाल सकती है। फिलहाल ट्रेड वाॅर के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-चीन ट्रेड वाॅर के चलते इधर डॉलर मजबूत हुआ है। सोने की मांग में भी कमी होने से लगी है। जिसके कारण देश में सोने के भाव में भारी गिरावट आई है।
डेढ़ महीने में सोने के दामों में करीब 4.33% की गिरावट दर्ज की गई है। इससे वो लोग जो सोने में निवेश करते है निराश हुए हैं।
बाजार विश्लेषकों और कारोबारियों ने सोने के भाव लगभग अगले एक महीने तक स्थिर रहने की उम्मीद जतायी है। दिसंबर तक भाव 31,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचने का आसार है जबकि वर्तमान में 22 कैरेट सोने का भाव 29,722 रुपए प्रति 10 ग्राम है।







