बोरूज ने इण्डियाप्लास्ट 2019 में अपने अत्याधुनिक पोलियोफिन्स समाधानों के साथ अपनी भावी विकास योजनाओं पर डाली रोशनी
नई दिल्ली, 07 मार्च 2019: एक अग्रणी पेट्रोकैमिकल कंपनी बोरूज ने इण्डियाप्लास्ट 2019 के दौरान इन्फ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, पैकेजिंग एवं कृषि अनुप्रयोगों के लिए अपने विभेदित समाधानों का प्रदर्शन किया।
बोरूज के पोेर्टफोलियो में ग्रीनहाउस एवं सिचांई प्रणाली, उपभोक्ता एवं ओद्यौगिक पैकेजिंग, पावर ग्रिड एवं पाइपिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि के लिए पाॅलीएथीलीन एवं पाॅलीप्राॅपीलिन सामग्री का व्यापक कलेक्शन शामिल हैं इसमें पैकेजिंग के प्रत्यास्थ अनुप्रयोगों के लिए कंपनी का आधुनिक पाॅलिमर एंटियोन्न् भी शामिल है।
विकास की 20 सालों की यात्रा:
बोरूज अपने कारोबार की 20 सालों की सफल यात्रा पूरी कर चुकी है तथा रूवैस, आबू धाबी में दुनिया के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड पाॅलीओलेफिन्स काॅम्पलेक्स का संचालन करती है। 48000 टन नेमप्लेट्स की सालाना क्षमता के साथ बोरूज की पांचवीं पाॅलीप्रोपाइलीन युनिट पीपी 5 2021 से शुरू होने की उम्मीद है जिसके साथ इसकी कुल सालाना पाॅलीओलेफिन्स उत्पादन क्षमता 5 मिलियन टन के आंकड़े तक पहुंच जाएगी।






