- पीआर इंडस्ट्री में इंटर्नशिप के लिए पहली पसंद ‘पीआर 24×7’
- इंटर्न्स को मिल रहे मीडिया मैनेजमेंट, इवेंट मैनेजमेंट, क्राइसिस मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट, क्लाइंट कोर्डिनेशन जैसे गुण
ऐसे में स्टूडेंट्स के बीच यही मैसेज जाता है कि इटर्नशिप के लिए उनके पास बहुत अधिक विकल्प मौजूद नहीं हैं। हालांकि देश की कुछ गिनी चुनी पीआर कंपनियों में से एक पीआर 24×7 ने इस धारणा को गलत साबित किया है। पिछले करीब 20 वर्षों में पीआर 24×7 ने पीआर इंडस्ट्री को पीआर प्रोफेशनल्स की एक लम्बी चौड़ी लिस्ट प्रदान की है। आज पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में अपने करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पीआर 24×7 पहली पसंद बन गया है। स्टूडेंट्स की पहली पसंद बनने के पीछे कंपनी के फाउंडर अतुल मलिकराम एक विशेष कारण बताते हैं।
मलिकराम कहते हैं कि, “हम स्टूडेंट्स को किताबों से बाहर मिलने वाले प्रेक्टिकल नॉलेज से रूबरू कराते हैं। स्टूडेंट्स जो कॉलेज में सीखते हैं, उसे मार्केट में डिलीवर करने का गुण भी आना चाहिए। यहां बच्चों को पब्लिक रिलेशन में काम करने के बेसिक तरीकों से लेकर कॉर्पोरेट वर्ल्ड में चलने वाली एक्टिविटीज तक, सारा कुछ प्रॉपर गाइड लाइन के साथ समझाया जाता है। शायद यही वे कारण हैं जिन्होंने हमें इंटर्नशिप के लिए सबसे सफल व बेहतर संस्थान बना दिया हैं।”
भोपाल के जेएलयू से एमबीए इन मार्केटिंग कर रहे पुष्पराज बताते है कि, PR24x7 सर्वश्रेष्ठ में से एक है क्योंकि यहां मैंने सहकर्मी साथियों के साथ बहुत ही दोस्ताना माहौल देखा है साथ ही जो काम हमें सौंपे गए वह भी बहुत दिलचस्प और हम सभी के लिए एक चुनौती की तरह रहे। इस कंपनी से मुझे कॉल पर लोगों की प्रतिक्रिया को भांपने, आत्मविश्वास से कैसे संवाद किया जाए और कौन सी रणनीतियों का उपयोग कर, कंपनी के प्रति व्यापारिक सौदे प्राप्त किये जाए, जैसी गतिविधियां सीखने में मदद की। कंपनी के डायरेक्टर द्वारा इंटर्न्स का सीधा संवाद एक विशेष महत्व रखता है। मुझे लगता है कि इंटर्नशिप के मामले में PR24X7 सर्वश्रेष्ठ पीआर कंपनी में से एक है।







