इंदौर में नये शोरूम का शुभारंभ
इंदौर , 19 फरवरी 2019: इंदौर, भारत-क्लासिक लीजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड ने इंदौर में अपनी पहली जावा मोटरसाइकिल डीलरशिप के लॉन्च की घोषणा की। इस डीलरशिप के साथ अब जावा मध्य प्रदेश में भी उपलब्ध हैं। नया डीलरशिप निम्नलिखित स्थान पर खुला है :
– इंदौर, ए.बी. रोडः मेहता ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड, 22/1 साउथ तुकोगंज, ए.बी. रोड, इंदौर-452001
क्लासिक लीजेंड्स 100 से अधिक डीलरशिप खोलने के अपने लक्ष्य के साथ दमदार तरीके से आगे बढ़ रहा है और इंदौर में नए आउटलेट के शुभारंभ के साथ ही पूरे भारत में कंपनी कुल 44 नए डीलरशिप शुरू कर चुकी है।
आशीष जोशी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, क्लासिक लीजेंड्स प्रा. लिमिटेड ने जावा प्रेमियों और ग्राहकों की भारी जमघट के बीच, शोरूम का उद्घाटन किया।
लॉन्च के बारे में बताते हुए, श्री आशीष सिंह जोशी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, क्लासिक लीजेंड्स प्रा. लिमिटेड ने कहा कि “इंदौर में क्लासिक लीजेंड्स की जावा मोटरसाइकिल की नई डीलरशिप का उद्घाटन करके मैं गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। यह मध्य प्रदेश में हमारे प्रवेश का प्रतीक है। इंदौर हमारे दिल के करीब है, क्योंकि नई जावा मोटरसाइकिलें पीथमपुर में हमारे मैन्युफैक्चरिंग इकाई में तैयार की जा रही हैं। जावा मोटरसाइकिल के प्रशंसकों की बड़ी संख्या है और जावा को भारत में वापस लाना हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। हम देश के मोटरसाइकिल के शौकीनों के लिए इन मोटरसाइकिलों की पेशकश करके काफी उत्साहित हैं। हमारे लिए, हर डीलर हमारे विकास का एक मजबूत स्तंभ है और उसे सदा के लिए हमारा पूरा समर्थन होता है। अपने ग्राहकों के सहयोग के साथ हम उनको सर्वश्रेष्ठ बिक्री, सेवा और स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह हम पर उनका भरोसा ही था, जिसकी वजह से जो आप जावा शो रूम देख रहे हैं, उसे बनाने की हमें शक्ति मिली।
जावा और जावा फोर्टी टू ब्रांड के नए पथप्रदर्शकों की तरह हैं, जो रेट्रो-कूल ट्विस्ट के साथ जावा की क्लासिक अपील वापस लाते हैं। इन आधुनिक मशीनों में भरोसेमंद जावा की संतुलित प्रदर्शन, क्षमता और गुणवत्ता की विशेषता है। डबल क्रैडल चेसिस के भीतर एक बिल्कुल नया 293CC, लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलिंडर, डीओएचसी इंजन लगाया गया है, जो शानदार हैंडलिंग और उत्कृष्ट लीडिंग स्थिरता लाने के लिए तैयार किया गया है, जो नई जावा को एक असली आधुनिक क्लासिक बनाता है।
जावा और जावा फोर्टी टू की कीमत क्रमशः रु. 1,65,000/- और रु. 1,56,000/- (एक्स-शोरूम, इंदौर) है। डुएल चैनल एबीएस वेरिएंट की कीमत रु. 1,73,942/- और रु. 1,64,942/- होगी। शोरूम में बुकिंग शुरू है।
भारत के लिए नया जावा मॉडल:
जावा रू पहले वाली पुरानी जावा की कालातीत स्टाईल और अपनी प्रकृति के अनुरूप, उसकी प्रतिष्ठित विशेषता इस नई जावा में फिर से वापस आयी है। अतीत की उत्तम, सुरुचिपूर्ण, परिष्कृत, राजसी ठाटबाट वाली प्रामाणिकता और पहचान बनाये रखने वाले और लगातार बढ़ते आकर्षण के साथ, इसे विरासत के प्रति चाह रखने वालों के लिए तैयार किया गया है।







