डाबर पुदीन हरा का अनोखे लिम्का बुक ओफ वर्ल्ड रिकार्ड का प्रयास
मेरठ, 04 जून 2019: इस गर्मी के मौसम में, मेरठ में नौचंदी मेला मैदान डाबर पुदीन हरा के एक अनोखे लिम्का बुक ओफ वर्लड रिकार्ड प्रयास का गवाह बनेगा। भारत की सबसे बड़ी विज्ञान आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने देश के सबसे बड़े, महीने भर चलने वाले नौचंदी मेला में आयुर्वेदिक वंडर हर्ब पुदीना के लाभों को बढ़ावा देने के लिए एक अभिनव मार्ग अपनाया है। इस मिशन के हिस्से के रूप में, डाबर ने मेला ग्राउंड पर 400 लीटर पीने योग्य पुदीन हरा तरल के साथ दुनिया की सबसे बड़ी कांच की बोतल की स्थापना करायी।
डाबर इंडिया लिमिटेड मार्केटिंग हेड, ओटीसी हेल्थकेयर अजय परिहार ने कहा पुदीन हरा की यह प्रतिकृति एक अनुभवात्मक ठंडक जोन का हिस्सा है जिसे विशेष रूप से मेले के आगंतुकों के लिए बनाया गया है। यह विशेष ठंडक जोन जनता को शीतलता प्रदान करते हुए, गर्मी के मौसम में पेट की बीमारियों के लिए एक त्वरित राहत उपाय स्वरूप पुदीन हरा के बारे में जागरूकता फैलाएगा।
भारत का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक हेल्थकेयर ब्रांड के रूप में, डाबर अपने दिन-प्रतिदिन के जीवन में विभिन्न आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने की दिशा में काम कर रहा है। साफ पीने के पानी की पहुंच के मामले में लोगों को आज एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है, जो पेट से संबंधित समस्याओं जैसे अपचन आदि का कारण है । यह गर्मियों के मौसम के दौरान विशेष रूप से होते हैं। डाबर हर घर के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समर्पित है । हम तीव्र गर्मी के महीनों के दौरान होने वाली विभिन्न पेट सेसंबंधित बीमारियों से निपटने के लिए काम कर रहे हैं। नौचंदी मेला में यह पहल इस मिशन में एक कदम है। नौचंदी मेला भारत के सबसे बड़े में से एक है, और इस तरह का नवाचार का लक्ष्य न केवल गर्मी को मारना है बल्कि डाबर पुदीन हरा के लाभों के बारे में भी जागरूकता बढ़ाना है।” अजय परिहार ने कहा ।
पुदीना में है एंटीऑक्सिडेंट्स:
पुदीना एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से पैक होती है जो मानव पेट के लिए विशेष रूप से तेज गर्मी के दौरान चमत्कार कर सकती हैं। पुदीना अपचन, गैस और पेट में दर्द जैसी पेट की समस्याओं पर प्रभावी राहत और उत्कृष्ट कारमेटिव प्रभाव देने के लिए जाना जाता है। डाबर पुदीन हरा में पुदीना सत्व मुख्य घटक के रूप में शामिल हैं जो अपचन, गैस और पेट में दर्द जैसे पेट की बीमारियों से त्वरित राहत देने के लिए जाना जाता है।






