प्रीमियर स्कूल ने एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी और एरिक बेनी फुटबॉल स्कूल और एचएमजी सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस स्थापित करने की घोषणा की
इंदौर, 15 दिसंबर 2018: दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी, नई दिल्ली के सहयोग से जागरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी (जेएसडब्ल्यूएस) ने आज राऊ, इंदौर में अपना नवीनतम दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) खोलने की घोषणा की। यह शहर में दूसरा दिल्ली पब्लिक स्कूल होगा और 2019 से शुरू होने वाले अपने पहले सत्र के साथ राऊ, इंदौर में स्थापित होगा। बता दें कि इंदौर में 32 एकड़ में दो सबसे प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स ब्रांड नामों पर, एम. एस. धोनी क्रिकेट एकेडमी और एरिक बेनी फुटबॉल स्कूल, दो केन्द्र भी बनने जा रहा है।

दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी, नई दिल्ली के सहयोग से जागरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में पहली बार दिल्ली पब्लिक स्कूल की वर्ष 2000में स्थापना थी। डीपीएस इंदौर ने विशेष खेल सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए इस विश्व स्तरीय डे बोर्डिंग स्कूल के उद्घाटन की घोषणा की।







