Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने विंटेज स्टाइल्स को रैम्प पर नए अंदाज में किया पेश, खूब बटोरी तालियां

    By July 25, 2019 ताजा खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 646
    • स्ट्रीक्स प्रोफेशनल ने अपने मेगा हेयर शो ‘हेयर एंड बीयॉन्ड’ में अपने नवीनतम लॉन्च ‘रेट्रो रीमिक्स’ के साथ विंटेज स्टाइल्स को नए अंदाज में पेश किया
    • इंटरनेशनल सेलीब्रिटी स्टाइलिस्ट यूली टेन कोप्‍पेल ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण ‘टिप्स’ दिए

    जयपुर,25 जुलाई 2019: वर्ष 2019 में समकालीन फैशन को नया आयाम देने के लिये रेट्रो-प्रेरित प्रचलन फिर लौट आए हैं। सैलून पेशेवरों और तकनीशियनों के लिये विशेष रूप से तैयार हेयर केयर, कलर और स्टाइल की अग्रणी उत्पाद श्रृंखला स्‍ट्रीक्‍स प्रोफेशनल ने आज आधुनिक फैशन प्रेमियों के लिये विंटेज स्टाइल्स का अपना नया कलेक्शन रेट्रो रीमिक्स लॉन्च किया।

    यह कलेक्शन जयपुर में स्‍ट्रीक्‍स प्रोफेशनल के मेगा हेयर शो ‘‘हेयर एंड बीयॉन्ड’’ के वर्ष 2019 के संस्करण में लॉन्च किया गया। आर्गन सीक्रेट्स हेयर कलर, कैन्वोलाइन स्ट्रेटनिंग क्रीम और होल्ड एंड प्ले स्टाइलिंग रेन्ज जैसे उत्पादों से रेट्रो रीमिक्स काले, सुनहरे और तांबे के रंग तथा भूरे शेड्स को मिलाकर भारतीय महिलाओं के लिये सुसंस्कृत रेट्रो स्टाइल्स की एक श्रृंखला निर्मित करता है।

    अपने नये कलेक्शन के लॉन्च की घोषणा करते हुए श्रीमती रोशेल छाबड़ा, प्रोफेशनल डिविजन हेड, हाइजीनिक रिसर्च इंस्टिट्यूट ने कहा, ‘‘स्ट्रीक्स प्रोफेशनल को अपनी नई विंटेज रेन्ज प्रस्तुत कर गर्व महसूस हो रहा है, जो पश्चिम में मर्लिन मुनरो और ऑड्री हेपबर्न और पूर्व में ज़ीनत अमान और हेमा मालिनी जैसे स्टाइल आइकन्स के लिये बनी 70 के दशक की अल्ट्रा-ग्लैमरस हेयरस्टाइल्स से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि ब्राउन पैलेट को रेखांकित करने वाला हमारा कलेक्शन विशेष रूप से फैशन प्रेमी भारतीय महिलाओं के लिये तैयार किया गया है। यह पुराने सौंदर्य और समकालीन ताजगी का मिश्रण है और रेट्रो रीमिक्स को पुराने और नये का संपूर्ण संगम बनाता है।’’

    इस दौरान अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इवेंट में शो स्टॉपर बनकर रैम्प पर अपना जलवा बिखेरा। अपने रेट्रो चिक हेयरडू में उन्होंने लोगों को मुग्ध कर दिया और साथ में अन्य मॉडल्स ने भी अपने क्लासिक अंदाज से लुभाया। इस इवेंट में कई प्रकार के हेयरस्टाइल्स का प्रदर्शन किया गया, जैसे रोमांटिक अंबर रेट्रो चिगनॉन, बॉफैंट फुज स्लीक, डार्क चॉकलेट प्रीसिजन बॉब, अनडन बीज मेसी पोनीटेल, जिप्सी टैंगरिन ब्लॉन्ड हार्ट शेप्ड ब्रेड, जिन्हें इस कलेक्शन के उत्पादों से तैयार किया गया था।

    इंटरनेशनल सेलीब्रिटी स्टाइलिस्ट यूली टेन कोप्‍पेल, जिन्हें ‘क्वीन ऑफ हेयर’ भी कहा जाता है, वर्ष 2019 के ‘‘हेयर एंड बीयॉन्ड’’ इवेंट में ट्रेनिंग सेशंस की मेजबानी कर रहें हैं । उन्होंने कहा, ‘‘मैं दूसरी बार स्ट्रीक्स प्रोफेशनल्स के मेगा हेयर शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूँ। ‘‘हेयर एंड बीयॉन्ड’’ में हाई प्रोफाइल लॉन्‍चेज के अलावा भारत के सौंदर्य तकनीशियनों को नया ज्ञान पाने और हेयरस्टाइलिंग के सम्बंध में सीखने का अवसर भी दिया जाता है, जिससे वह अपनी कला में असली विशेषज्ञ के रूप में उभरते हैं।’’

    यूली टेन कोप्‍पेल को हेयर एंड बीयॉन्ड 2019 के ट्रेनिंग सेशंस में स्ट्रीक्स प्रोफेशनल के टेक्निकल हेड एग्नेस चेन का साथ मिला, दोनों ने स्टाइलिंग टिप्स साझा किये, हेयरकट पर ट्यूटोरियल दिये और दर्शकों को कलरिंग टेक्निक्स के बारे में बताया।

    बता दें कि कंपनी रेट्रो रीमिक्स का प्रदर्शन भारत के कई शहरों में कर चुकी है जिनमें दिल्ली, कोलकाता, काठमांडू, मुंबई, चेन्नई, देहरादून, जम्मू, अहमदाबाद, विजयवाड़ा, बेंगलुरु और जयपुर शामिल हैं । अभियान के आखिरी चरण में रेट्रो रीमिक्स का प्रदर्शन फरीदाबाद में किया जायेगा ।

    Keep Reading

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading