भोपाल 29 दिसम्बर 2018: हिताची ने भारत बाजार में बढ़ती मांग पर ध्यान केन्दित करते हुए अपनी प्रमुखता को स्थापित करने की तरफ तेजी से कार्य कर रहा है। इस बारे में कंपनी अपने चैनल साझेदारी को बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी प्रमुख रणनीति के तहत दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए गठजोड़ के जरिए, आरएसी सेगमेंट में 24% की वार्षिक वृद्धि दर को बनाए रखने के लिए काम कर रही है।
जॉनसन कंट्रोल्स – हिताची एयर कंडीशनिंग इंडिया लिमिटेड (जेसीएच-इन) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने अपने चैनल भागीदारों के साथ कंपनी की साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हाल ही में भोपाल का दौरा किया। श्री सिंह मध्य प्रदेश में कमर्शियल और रेजीडेंशियल दोनों प्रकार के कूलिंग सेगमेंट के लिए कूल सोलूशन्स के मालिक श्री सजल व्यास और ऐस बिजनेस कॉरपोरेशन के मालिक कृष्ण कुमार विजयवर्गीय से मिले।
कूल सोलूशन्स के शहर में एक अन्य कार्यालय के उद्घाटन के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान श्री सिंह बताते हैं, कि “हमने कई विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में लगातार बाजार हिस्सेदारी हासिल कर रहे हैं। हमारा विस्तार और अप्रत्याशित रणनीति ब्रांड निर्माण, ऊर्जा-कुशल उत्पादों के विकास, चैनल नेटवर्क को मजबूत करने और पोस्ट बिक्री सेवाओं को बेहतर बनाने में निवेश करने पर केंद्रित है।







