नई दिल्ली, 24 अगस्त 2018: केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने 3 महीने के बाद गुरुवार को फिर से वित्त और कंपनी मामलों के मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। बता दें कि श्री जेटली का मई में गुर्दा प्रत्यारोपण प्रत्यारोपण हुआ था जिसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी।
इस दौरान श्री जेटली के स्थान पर रेल मंत्री पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय का कामकाज देख रहे थे। श्री जेटली ने कामकाज संभालने के तत्काल बाद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें वित्त सचिव हसमुख अधिया भी मौजूद थे।







