देहरादून,19 मई। फस्र्ट बड ऑर्गेनिक्स, लोगों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर केंद्रित एक उभरती स्टार्ट-अप ने अपने उत्पादों को भारतीय एवं ग्लोबल बाजार में प्रस्तुत करने के लिए अमेजऩ को लॉन्चपैड प्लेटफार्म के तौर पर चुना है। देहरादून के आधार पर, फस्र्ट बड ऑर्गेनिक्स अपने लॉन्च के बाद से लोकप्रियता के पैमाने पर लगातार आगे बढ़ रहा है और वास्तविक गुणवत्ता वाले उत्पादों की पेशकश के लिए प्रतिष्ठा हासिल करने में कामयाब रहा है। कंपनी, जो अभी भी अपने शुरुआती अवस्था में है, उन्होंने इसको लेकर प्राकृतिक, कैमिकल मुक्त आर्गेनिक उत्पादों के साथ बाजार में काफी हलचल पैदा की है।
अमेजऩ ने कुछ साल पहले लॉन्चपैड प्रोग्राम शुरू किया था, जिसमें यह दुनिया भर के लाखों ग्राहकों को चुनिंदा संख्या में बिजनेस दिखाता है। प्रोग्राम का उद्देश्य स्टार्टअप को दुनिया के सबसे बड़े ई-कॉमर्स मंच पर लॉन्च करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे उन्हें वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है और उन्हें अपना आकार बड़ा करने की संभावना भी मिल रही है।
इस मौके पर मित्रेश शर्मा, सीईओ, फस्र्ट बड ऑर्गेनिक्स ने इस खबर को पुख्ता करते हुए पूरे उत्साह से कहा कि ‘‘यह पूरे फस्र्ट बड परिवार के लिए गर्व का क्षण है। हम इस तरह के अभिनव प्रोग्राम का हिस्सा बनकर खुश हैं। यह हमें वास्तव में कुछ बड़ा हिस्सा बनने का मौका देगा, और हम इसे अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक शानदार अवसर के रूप में देख रहे हैं।’’
मित्रेश, जिन्होंने पहले डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में काम किया है, और सफलतापूर्वक, एक फुल-बुके डिजिटल मार्केटिंग सर्विस कंपनी वायरल वेव की स्थापना की है, ने आगे कहा कि ‘‘हम आर्गेनिक चाय और उत्पाद उद्योग में एक नया और युवा नाम हैं, और केवल एक साल से कुछ अधिक समय से अमेजऩ पर अपने उत्पादों को बेच रहे हैं। देश के चुने हुए कुछ लोगों के बीच चयन करना हमारे लिए एक अच्छा क्षण है।’’
फस्र्ट बड ऑगेनिक्स:
फस्र्ट बड ऑर्गेनिक्स देहरादून में स्थित एक तेजी से बढ़ता स्टार्टअप है जो आर्गेनिक उत्पादों में काम करता है। उन्होंने ग्रीन टी की विस्तृत रेंज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है और बड़ी कामयाबी हासिल की है। प्राकृतिक और कैमिकल मुक्त उत्पादों के साथ, हिमालय के जातीय मिश्रण को लेकर, कंपनी अपने प्राकृतिक उत्पादों के साथ एक फिट और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देती है।






