बेंगलुरु, 12 जुलाई 2019: हिटाची, लिमिटेड ने आज बेंगलुरु के सबसे बड़े ऑफिस पार्क, एम्बेसी मान्यता के लिए 49 एलिवेटर और एस्कलेटर की आपूर्ति करने हेतु एम्बेसी ग्रुप के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किया। बता दें कि हिटाची लिफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड “हिटाची लिफ्ट इंडिया” भारत में लिफ्ट, एस्केलेटर के सेल्स, इंस्टालेशन और मेनटेनेंस सर्विस का इंचार्ज के रूप में कार्यरत है। एम्बेसी मान्यता बेंगलुरु में निर्माणाधीन है, जिसमें होटल और कन्वेंशन सेंटर शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार एम्बेसी मान्यता में, दो ऑफिस ब्लॉक, दो अंतर्राष्ट्रीय-ब्रांड होटल और कन्वेंशन सेंटर का नया निर्माण किया जाना है। सभी सुविधाओं को वित्तीय वर्ष 2022 में पूरा किया जाना है। इस बार, हिटाची बिल्डिंग सिस्टम्स और हिटाची लिफ्ट इंडिया, ऑफिस ब्लॉक में 22 एलिवेटर, दो होटलों में 13 एलिवेटर, और कन्वेंशन सेंटर के लिए दस एलिवेटर और चार एस्केलेटर इंस्टॉल करेगी।
भारत में लिफ्ट और एस्केलेटर का नया इंस्टॉलेशन मार्केट प्रति वर्ष 50,000 यूनिट से अधिक हो गया है, जिससे यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है, जिसमें निरंतर स्थिर विकास की प्रबल संभावना है। जनवरी 2008 में, हिटाची ने हिटाची लिफ्ट इंडिया की स्थापना की थी और लक्जरी अपार्टमेंट, होटल और ऑफिस बिल्डिंगों में बड़ी संख्या में लिफ्ट और एस्केलेटर इंस्टॉल किये थे, जो मुख्य रूप से दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों में स्थित हैं।






