इंदौर में पहले फ्रैंचाइजी स्टूडियो और फुलफिलमेंट सेंटर को शुरू किया
इंदौर, 31 मार्च 2018: पेपरफ्राई ने आज इंदौर में एक स्टूडियो और फुलफिलमेंट सेंटर शुरू करने के साथ ही मध्य प्रदेश में अपनी विस्तार योजनाओं की घोषणा की है। यह विस्तार फर्नीचर एवं होम सेगमेंट में देश में सबसे बड़े ओमिनी चैनल को निर्मित करने की पेपरफ्राई की आकांक्षा के अनुरूप है। कंपनी का मुख्य ध्यान महानगरों एवं टियर 1 शहरों पर केंद्रित है। पिछले एक साल में, पेपरफ्राई ने अपने स्टूडियो नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया है। कंपनी ने 16 शहरों में 28 स्टूडियो (ओन्ड एवं फ्रैंचाइजी) स्थापित किये हैं और अप्रैल 2018 तक इसकी 18 बाजारों में 35 स्टूडियो स्थापित करने की योजना है।

पेपरफ्राई ने इंदौर में निमित खटवानी और अदिति बियानी के कलेक्टिबल्स इंडिया के साथ मिलकर फ्रैंचाइजी स्टूडियो आरंभ किया है। कलेक्टिबल्स इंडिया होम एवं आॅफिस फर्नीचर की एक अग्रणी निर्माता है। वे बी2बी सेगमेंट में थोक आॅर्डर और प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं। स्टूडियो एबी रोड पर प्रिंसेस बिजनेस स्काईपार्क की प्राइम लोकेशन पर स्थित है और 1500 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला हुआ है। पेपरफ्राई के पारखी ग्राहक फर्नीचर एवं डेकाॅर की व्यापक रेंज का अनुभव कर सकते हैं जिसे स्टूडियो में पेपरफ्राई के 1.2 लाख उत्पादों के आॅनलाइन पोर्टफोलियो से सावधानीपूर्वक चुना गया है। इसके अलावा वे स्टूडियो में अपने सपनों का घर बनाने के लिए इंटीरियर डिजाइन विशेषज्ञों से काॅम्प्लीमेंटरी डिजाइन परामर्श भी ले सकते हैं।
पेपरफ्राई का फ्रैंचाइजी माॅडल वास्तव में एक अनोखा बिजनेस माॅडल है जिसमें अपना दायरा बढ़ाने का असीम सामथ्र्य है। इसलिए यह रुचिकर पार्टनर्स के लिए काफी आकर्षक हो जाता है। यह देश में दूसरे फ्रैंचाइजी बिजनेस से बिल्कुल अलग है और इसमें पार्टनर को प्राॅडक्ट इंवेंटरी रखने की जरूरत नहीं पड़ती। यह पूरी तरह से 100 फीसदी समान कीमतों पर आधारित हैं।







