डीजल मुंबई में भी रिकॉर्ड स्तर पर, पेट्रोल भी हुआ और महंगा
नई दिल्ली, 29 अगस्त 2018: पेट्रोल डीजल की कीमतों में देशभर में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हुयी और दिल्ली कोलकाता तथा चेन्नई के बाद देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में भी डीजल की कीमतें आसमान पर पहुंच गयी।
बता दे कि देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई में मंगलवार को डीजल के दाम 16 पैसे बढ़कर 73.901 प्रति लीटर पर पहुंच गया।
इसका पिछला उच्चतम स्तर इस साल 29 मई को 73.79 रुपए प्रति लीटर रहा था। दिल्ली कोलकाता और चेन्नई में डीजल की कीमत पहले ही सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। दिल्ली और कोलकाता में आज इसके दाम 15- 15 पैसे बढ़कर 69.61 प्रति लीटर पर और चेन्नई में 16 से बढ़ाकर 73.0 पर पहुंच गए। चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम मंगलवार को 13 से 15 पैसे प्रति लीटर के बीच बढ़ा राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे मंहगा होकर 78. 5 रूपए बिका जो कि जून के बाद का उच्चतम स्तर है।







