कानपुर में ‘जेके सीमेंट स्वच्छेबिलिटी रन के विशेष एडिशन’ की करेगा मेजबानी
कानपुर, 19 दिसम्बर 2018: देश के प्रमुख सीमेंट निर्माताओं में से एक, जेके सीमेंट 23 दिसंबर को कानपुर में जेके सीमेंट स्वच्छेबिलिटी रन के विशेष एडिशन की मेजबानी करेगा। जेके सीमेंट स्वच्छेबिलिटी रन का सिद्धांत दो अत्यधिक महत्वपूर्ण विषयों – स्वच्छ भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी के फ्लैगशिप अभियान और दिव्यांगों को समाज में समानता का स्थान दिलाने में सहयोग देने के लिए प्रारंभ किया गया है।
कानपुर का चरण राजस्थान के पाँच शहरों में जेके सीमेंट स्वच्छेबिलिटी रन के तीसरे संस्करण के बाद आयोजित किया जा रहा है, जिनमें 17,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था।
जेके सीमेंट स्वच्छेबिलिटी रन के कानपुर के संस्करण में स्कूल के 6000 विद्यार्थियों सहित 7,000 से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। रन के बाद दिव्यांगों सहित प्रतिभागी स्वच्छता अभियान संचालित करने में भी सहयोग करेंगे।
जेके सीमेंट स्वच्छेबिलिटी रन की प्रेरणा भारतीय सेना द्वारा की जाने वाली निस्वार्थ सेवा की भावना से मिली है। यह विचार कारगिल युद्ध के अनुभवी, मेजर डीपी सिंह – भारत के पहले ब्लेड रनर एवं लिम्का बुक आॅफ रिकार्ड्स धारक ने दिया, जिन्होंने 18 से अधिक मैराथन दौड़ पूरी की हैं।
जेके सीमेंट लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री यदुपति सिंघानिया ने कहा, ‘‘हमारे साथ इस सबकी शुरुआत कानपुर शहर से ही हुई। हमारा हृदय यहीं पर है। तीन सालों के बाद हमें जेके सीमेंट स्वच्छेबिलिटी रन का विशेष संस्करण कानपुर शहर में आयोजित करने पर बहुत खुशी हो रही है। रन की भावना यह है कि मैराथन को टियर 1 शहरों से आगे ले जाकर छोटे शहरों तक पहुंचाया जाए और इस खास उद्देश्य के लिए लोगों की प्रतिभागिता को प्रोत्साहित किया जाए।
देश के रूप में हमारे लिए जो कुछ भी श्रेष्ठ है – सेवा करने की भावना एवं समावेशन के सिद्धांत को आगे बढ़ाना, जेके सीमेंट स्वच्छेबिलिटी रन उस सबको मूर्त रूप प्रदान करता है। मैं पूरे कानपुर को आमंत्रित करता हूँ कि वो 23 दिसंबर को होने वाली इस भव्य रन का हिस्सा बनें।’’
इस ईवेंट में रन की दो श्रेणियां हैं – पांच किलोमीटर और तीन किलोमीटर। पांच किलोमीटर रेस समयबद्ध है और इसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है। इस अभियान में प्रतिभागिता बढ़ाने के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ खासतौर से स्कूली बच्चों या छोटी दूरी दौड़ने के इच्छुकों के लिए आयोजित की गई।
बता दें कि जेके सीमेंट कानपुर गौरव के रोटरी क्लब के सहयोग से रन को कानपुर में लेकर आया है। कंपनी भारतीय सेना से मिले सहयोग के लिए बहुत आभारी है और इस अभियान के संचालन के लिए इसने गैर लाभकारी संगठनों जैसे ‘द चैलेंजिंग वन्स’ और ‘फ्लैग्स ऑफ ऑनर ’ के साथ सहयोग किया है।







