मुंबई, 29 मई 2019: भारत के अग्रणी प्रमुख उत्पादक जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने अपने उच्च-शक्ति
मिश्रित सीमेंट, कॉम्प सेम, की दक्षिण महाराष्ट्र में लॉन्च करने की घोषणा की। इस नए उत्पाद में एक ही
सोर्स से लिये गये क्लिंकर, ग्राउंड ग्रेनुलेटेड ब्लास्ट फर्नेस स्लैग और फ्लाई ऐश का उत्तम मिश्रण है। इसमें
उच्च किस्म की प्रारंभिक और अंतिम मजबूती प्रदान करने की क्षमता है, और राज्य में उपलब्ध अन्य प्रमुख
ओपीसी (ऑर्डिनरी पोर्टलैंड सीमेंट), पीपीसी (पोर्टलैंड पोज्ज़ोलाना सीमेंट) और पीएससी (पोर्टलैंड स्लैग
सीमेंट) ब्रांडों की तुलना में तेजी से सेटिंग करने के साथ ही अधिकतम स्थायित्व प्रदान करता है।
यह उत्पाद दक्षिणी महाराष्ट्र में कोल्हापुर, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जैसे बाजार में उपलब्ध रहेगा।
पर्यावरण-अनुकूल सीमेंट, कॉम्प सेम में उच्च स्थायित्व, बेहतर सामंजस्य वाला और रसायन-रोधी है। ब्यूरो
ऑफ इंडियन स्पेसिफिकेशनके अनुसार, इसकी 28 दिनों की सीमेंट शक्ति, 53 एमपीए ग्रेड ऑर्डिनरी
पोर्टलैंड सीमेंट की कंप्रेसिव स्ट्रेंथ से अधिक है। कॉम्प सेम का उपयोग सभी प्रकार के एप्लिकेशन, कंक्रीट,
ब्रिकवर्क, और प्लास्टरिंग से लेकर अन्य सहायक कार्यों के लिए किया जा सकता है। इसके उत्पादन में
उपयोग की जाने वाली अलग ग्राइन्डिंग विधि से कच्चे माल का उत्कृष्ट सम्मिश्रण होता है और यह सर्वोत्तम
संभव ग्रेन साइज का उत्पादन सुनिश्चित करती है।
लॉन्च के बारे में बताते हुए, श्री आशीष मोढ, जोनल हेड (वेस्ट) – जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड, ने कहा कि
“कॉम्प सेम प्रीमियम श्रेणी का उत्पाद है जो उच्चतर कम्प्रेसिंग शक्ति प्रदान करता है। क्लिंकर, फ्लाई ऐश,
और स्लैग का इंटरग्राउंड मिश्रण इसे एक अनूठा उत्पाद बनाता है जो सभी कंक्रीट-आधारित निर्माण की
जरूरतों को पूरा करेगा। बुनियादी ढांचे और आवास क्षेत्रों में चल रही प्रगति के कारण महाराष्ट्र हमारे
लिए आकर्षक बाजार है और हम इस उत्पाद की स्वीकार्यता की काफी उम्मीद कर रहे हैं। जेएसडब्ल्यू
सीमेंट उन समाधानों और उत्पादों को विकसित करना जारी रखेगा, जो बाजारों में इसकी अग्रणी स्थिति
को मजबूती प्रदान करते हैं।”
श्री के. स्वामीनाथन, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर – जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड ने कहा कि “जेएसडब्ल्यूसीमेंट
तेजी से विकास कर रहा है और स्वस्थ प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो बनाने में कामयाब रहा है। कॉम्प सेम हमारा
नया स्लैग वैरिएंट है जो हमें अपने वर्तमान वितरण नेटवर्क का विस्तार करने और भारत के दक्षिणी तथा
पश्चिमी भागों में नए मौके देने में सक्षम करेगा। हम अपने विश्वस्तरीय सीमेंट के साथ देश के विकास के
पुर्जों का निर्माण करके एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करना जारी रखेंगे।”






