Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    पूर्वी क्षेत्र में उत्पादन क्षमता बढ़ाएगा जेएसडब्‍ल्‍यू सीमेंट

    By May 23, 2019 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 588

    पूर्वी भारत में ग्रीन सीमेंट की मांग को पूरा करने के लिए क्षमता वृद्धि की योजना

    जमशेदपुर, 23 मई, 2019: भारत के ग्रीन सीमेंट के प्रमुख निर्माता जेएसडब्ल्यू सीमेंट, ने पूर्वी भारत क्षेत्र में ग्रीन सीमेंट की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए क्वालिटी प्रोडक्ट देने की अपनी प्रतिबद्धता रूप में आने वाले वर्षों में अपनी सीमेंट उत्‍पादन क्षमता को दोगुना करने की योजना बनाई है।

    जेएसडब्‍ल्‍यू वर्तमान में पूर्वी क्षेत्र की मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम बंगाल स्‍थित अपनी सालबोनी यूनिट में ग्रीन सीमेंट का उत्पादन करता है। पूर्वी क्षेत्र में सीमेंट उत्‍पादन की वर्तमानक्षमता लगभग 4 एमटीपीए है। क्षेत्र में सीमेंट उत्‍पादन क्षमता में वृद्धि के लिए सालबोनी यूनिट और शिवा सीमेंट प्‍लांट्स में ब्राउनफील्ड विस्तार और ओडिशा में एक ग्रीनफील्ड परियोजना भी शामिल होगी। 2023 तक विभिन्न चरणों में इन परियोजनाओं के चालू होने की उम्मीद है।

    पूर्वी क्षेत्र के लिए अपनी सीमेंट क्षमता विस्तार योजनाओं पर टिप्पणी करते हुए जेएसडब्ल्यू सीमेंट के सीईओ श्री नीलेश नार्वेकर ने कहा कि “भारत में पूर्वी बाजार जेएसडब्‍ल्‍यू सीमेंट की प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। पिछले एक वर्ष में, हमने अपने सभी ग्राहकों की आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए कई पहलकदमियों को लागू किया है, और हमारी उत्‍पादन क्षमता का विस्तार ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्‍ध कराने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ग्रीन सीमेंट का वर्तमान बाजार परिदृश्य हमें विश्वास दिलाता है कि उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की हमारी योजना हमें इस क्षेत्र में ग्रीन सीमेंट के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाएगी।”

    जेएसडब्ल्यू सीमेंट के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर श्री के. स्वामीनाथन ने बताया कि“हम पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड में अग्रणी ग्रीन सीमेंट कंपनियों में से एक हैं और हम अपनी इस स्थिति मजबूत करना चाहते हैं। सीमेंट उत्पादन क्षमता में वृद्धि से हमें व्यक्तिगत तौर पर निर्माण करने वाले होम बिल्डर्स, राजमिस्त्रियों, ठेकेदारों, छोटी परियोजनाओं और इसके साथ ही, बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। मजबूत स्थानीय मैन्‍युफैक्‍चरिंग बेस होना सुनिश्चित करता है कि हम अपने ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुसार ग्रीन सीमेंट का उत्पादन और आपूर्ति कर सकते हैं।”

    जेएसडब्ल्यू सीमेंट प्रतिस्पर्धी दरों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सालबोनी में अपने कैप्टिव पावर प्लांट को चालू करने के बहुत करीब है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने कच्चे माल की समय पर और त्वरित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए समर्पितरेक्‍स और अपने डीलरों तथा उप-डीलरों को सीमेंट केसुचारू परिवहन उपलब्‍ध कराने के लिए ट्रकों के बेड़े की व्‍यवस्‍था की है। इन सभी पहलकदमियों से कंपनी को अपनी परिचालन क्षमता बढ़ाने में मदद मिली है।

    Keep Reading

    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    ‘Indian Peacock’ Brings Handloom into Everyday Fashion—Giving a New Flight to Artisans’ Livelihoods Send feedback Side panels History Saved Words 28 Characters 202 Press tab for actions

    हथकरघा को रोज़मर्रा के फैशन में ला रहा ‘इंडियन पीकॉक’- कारीगरों की आजीविका को नई उड़ान

    स्वास्थ्य क्रांति और ब्रांड नवीनीकरण: केएचजी के 4 स्टार्टअप्स + गोदरेज का नया विजन

    Kansai Nerolac has put its paint to the toughest test by sending it into space! It remains vibrant even at -64°C temperatures at 86,000 feet.

    कंसाई नेरोलैक ने पेंट को अंतरिक्ष में भेजकर किया सबसे कठिन टेस्ट! 86,000 फीट ऊपर -64°C तापमान में भी चमक बरकरार

    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    Media Outreach Newswire Appoints Pamela Phua as Managing Partner for Southeast Asia.

    मीडिया आउटरीच न्यूज़वायर ने Pamela Phua को साउथईस्ट एशिया की मैनेजिंग पार्टनर नियुक्त किया

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading