Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    जेआइसीए ने 920 करोड़ के ओडीए लोन से डेरी उत्पादन वृद्धि परियोजना की मदद

    By December 24, 2018 ख़ास खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 556
    किसानों के दूध की बिक्री में वृद्धि और विपणन रणनीति में सुधार के द्वारा चिरस्थायी विकास को बढ़ावा
    नई दिल्ली, 24 दिसम्बर 2018: जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआइसीए) ने भारत सरकार के साथ आज एक अनुबंध किया है जिसके तहत वह ‘प्रोजेक्ट फॉर डेरी डेवलपमेंट’ के लिए 14,978 मिलियन जापानी येन (भारतीय मुद्रा में लगभग 920 करोड़ रुपये) का आधिकारिक विकास सहायता लोन (ओडीए) प्रदान करेगा।
    इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य दूध और दुग्ध उत्पादों की बिक्री बढ़ाना है। इस दिशा में संगठित बाज़ार तक किसानों की आसान पहुँच, डेरी प्रोसेसिंग सयंत्रों और विपणन संबंधी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना, और उत्पादक-स्वामित्व वाले संस्थानों में सुधार किया जाएगा ताकि प्रोजेक्ट एरिया में दुग्ध उत्पादकों को ज्यादा रिटर्न मिल सके।
    इस ओडीए लोन अनुबंध पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामला विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. सी.एस.मोहापात्रा और जेआइसीए इंडिया ऑफिस के मुख्य प्रतिनिधि कात्सुओ मात्सुमोतो ने हस्ताक्षर किये ।
    इस अवसर पर जेआइसीए इंडिया के मुख्य प्रतिनिधि, श्री कात्सुओ मात्सुुमोतो ने कहा कि, “जेआइसीए भारत में किसी डेरी प्रोजेक्ट को पहली बार सहायता दे रहा है।
    हम उपभोक्ताओं को उत्तम और स्वास्थ्यकर प्रसंस्कृत दूध उपलब्ध कराने के लिए डेरी सयंत्रों के उन्नयन और आत्म-निर्भर मॉडल की आवश्यकता को समझते है । यह प्रोजेक्ट ‘विज़न-2022 नेशनल ऐक्शन प्लान ऑन डेरी डेवलपमेंट’ के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य डेरी सहकारी संगठनों की क्षमता बढ़ाना और  आधुनिकीकृत बाज़ारों की बेहतर सुलभता और कोल्ड चेन्स के उन्नयन के द्वारा दूध की बिक्री बढ़ाकर किसानों की आय दोगुनी करना है । हमारा उद्देश्य एक ऐसा आत्म-निर्भर मॉडल स्थापित करना है जिससे दूध की बर्बादी रोकी जा सके और किसानों का प्रतिलाभ बढ़ सके । इस दिशा में विशेषकर लघु एवं सीमान्त दुग्ध उत्पादकों के लिए रोजगार सृजन और महिला सशक्तीकरण पर फोकस किया जाएगा।”
    नेशनल डेरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) इस प्रोजेक्ट की कार्यान्वयन एजेंसी है।
    सहभागिता की इच्छा और वास्तविक वित्तीय मांग के आधार पर प्रोजेक्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड और पंजाब राज्यों को शामिल किया गया है. यह प्रोजेक्ट एक अद्वितीय दो-चरणीय (टू-स्टेप) लोन मॉडल पर बनी है जिसमे नेशनल डेरी डेवलपमेंट बोर्ड को फण्ड मुहैया किया जाएगा। फण्ड का भुगतान मिल्क यूनियनों और उत्पादन कंपनियों की वित्तीय मांग एवं ज़रुरत के आधार पर होगा. प्रोजेक्ट द्वारा न केवल वित्तीय सहायता दी जायेगी, बल्कि सहभागी संस्थानों को रणनीतिक प्रबंधन, व्यवसाय नियोजन और विपणन रणनीति पर कार्यशालाओं और प्रशिक्षणों के माध्यम से उनका क्षमता निर्माण भी किया जाएगा।

    #जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआइसीए)

    Keep Reading

    Agricultural Cycle Disrupted by Extreme Heat: Record Temperatures in April; India Becomes the Global Heat Capital

    भीषण गर्मी से कृषि चक्र बिगड़ा : अप्रैल में ही रिकॉर्ड गर्मी, भारत बना ग्लोबल हीट कैपिटल

    Newly constructed house for women's hospital donated by government

    महिला रुग्णालयासाठी नवनिर्मित घर सरकारला दान केले

    Aadhaar Biometric Lock: The smartest way to protect your identity from cyber thieves.

    आधार बायोमेट्रिक लॉक: अपनी पहचान को साइबर चोरों से बचाने का सबसे स्मार्ट तरीका

    Major Attack in Parliament! Raghav Chadha Asks: Why Does Unused Mobile Data Vanish at Midnight? Telecom Companies' 'Looting' Must Stop!

    संसद में बड़ा हमला! राघव चड्ढा बोले: बचा हुआ मोबाइल डेटा midnight पर क्यों गायब? टेलीकॉम कंपनियों की ‘लूट’ बंद हो!

    Delhi-Meerut travel now feels like an airplane! PM Modi to fully inaugurate the 'Namo Bharat' RRTS on February 22nd

    दिल्ली-मेरठ का सफर अब हवाई जहाज जैसा! PM मोदी 22 फरवरी को करेंगे ‘नमो भारत’ RRTS का पूरा उद्घाटन

    Valentine's Day 2026: Youngsters are now shifting to virtual dates, proposing on Zoom, with zero risk!

    वैलेंटाइन डे 2026: युवा अब वर्चुअल डेट्स पर शिफ्ट, किया Zoom प्रपोज़, जीरो रिस्क!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading