इंदौर, 7 दिसंबर, 2018: सीट्रस होटल इंदौर ने आज पंचिन रेस्टोटरेंट को लॉन्च किया गया। बता दें कि कोल्हापुर में अपनी शानदार सफलता के बाद, आज इसे इंदौर में लॉन्च किया गया। रेस्टोटरेंट ऑनर ने बताया कि हमारा प्रयास होगा कि आउटलेट भारतीयों के पसंदीदा विविध स्वादों को एक साथ पंचिन रेस्टोटरेंट प्रस्तुत करेगा, और पाक कला को लेकर एक अद्वितीय उल्लास और उत्साह का माहौलभी प्रदान करेगा।विदित हो कि अपने खानपान की चीजों पर गर्व करने वाला इंदौर, शहर के हर कोनों से आने वाले भोजन प्रेमियों को विभिन्न स्वाद उपलब्ध कराने वाले शहर के रूप में प्रसिद्ध है।
शहर की खाद्य संस्कृति के प्रति ईमानदार दर्शाते हुए, पंचिन के मेनू में असरदार रूप से आॅथेन्टिक पंजाब के तड़के के साथ देसी चीनी की डिशेश उपस्थित है। शाकाहारी और मांसाहारी दोनों विकल्पों के साथ, मेनू में सरसों दा साग, अमृतसरी वडिया, कीमा कालेजी, दाल पुदीना शोरबा, ट्राई पेपर फिश, चिकेन इन ब्लैक बीन सॉस, लेमन कोरिएंडर चिकन और अन्य भोजन शामिल हैं। शेफ रेकमेंडेड सिग्नेपचर्स में पंचिन कबाब प्लैटर, टंगडी वाजिद अली, मोग्गेम दा कुक्कड़, मुर्ग कुर्चन, नूडल मखानी और तंदूरी मोमो चिकन शामिल हैं।

पंचिन ने स्टार्टर के अंतर्गत सूप, और ब्रेड में फ्यूजन विकल्पों की एक विस्तृत रेंज पेश करेगा। रेस्टोरेंट में डेजर्ट की मनभावन रेंज यह सुनिश्चित करेगी कि मेहमान अपने भोजन को मधुर स्वा्द के साथ समाप्त करें। पंचिन में उपलब्ध अनूठे पकवानों में फ्राइड आइसक्रीम, मूंग दाल हलवा, और फिरनी भी शामिल है।
लॉन्च के बारे में, ऑरेंज टाइगर हॉस्पिटैलिटी के प्रेसिडेंट-सेल्स श्री शलीन माथुर ने कहा कि ‘‘अब तक हमारी सफलता का कारण उत्कृष्टता और सत्कार को लेकर हमारी प्रतिबद्धता रही है। इस नए आउटलेट के साथ, हम एक बार फिर से अपने ग्राहकों को एक अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते हैं जिसे वे पसंद करेंगे और फिर वापस आना चाहेंगे।’’
सीट्रस होटल इंदौर के रेजिडेंट मैनेजर नवेद मुर्तजा ने कहा कि ग्राहकों को अद्वितीय और यादगार पैलेट उपलब्ध कराने की अपनी क्षमता पर गर्व करते हुए, हम उम्मीद करते हैं कि हमारे अन्य आउटलेट की तरह यह आउटलेट भी सफलता हासिल करेगा और इंदौर में पाक कला का आनंददायक अनुभव प्राप्त करने का नया डेस्टिनेशन बनेगा।







